जीरकपुर: डांस, मॉडलिंग और मनोरंजन की दुनिया में उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित ‘स्टारडम आइकॉन्स 2026 – सीजन 2’ का रविवार को ऑर्बिट सिग्नेचर वॉक, वीआईपी रोड, जीरकपुर में भव्य एवं सफल आयोजन हुआ। ईशु गंभीर एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में श्रीमती सुमन गंभीर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ जीरकपुर के भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी भी उपस्थित रहे। हरप्रीत सिंह सैनी ने वीआईपी गेस्ट के रूप में शिरकत की, जबकि सोनम गंभीर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में ईशु गंभीर सेलिब्रिटी के रूप में मौजूद रहे। शो में राकेश जामवाल, निशा राजपूत और सैम ने शो स्टॉपर के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। गायक अमन लाडला ने भी कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।
मॉडलिंग प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा की गई। जूनियर मिस स्टारडम आइकॉन सीजन-2 में माही (टैग नंबर 12), शगुन (टैग नंबर 17) और जसनीत (टैग नंबर 5) को विजेता घोषित किया गया। जूनियर मास्टर स्टारडम आइकॉन का खिताब पंशुल बत्रा (टैग नंबर 16) ने जीता। मिस स्टारडम आइकॉन का खिताब श्रेया मेहता (टैग नंबर 3), मिस्टर स्टारडम आइकॉन का खिताब यश (टैग नंबर 48) और मिसेज स्टारडम आइकॉन का खिताब अमनदीप (टैग नंबर 45) ने अपने नाम किया।
डांस प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोलो डांस के सब-जूनियर वर्ग में शाइनी (टैग नंबर 32), जूनियर वर्ग में नमामि (टैग नंबर 54) और सीनियर वर्ग में एमडी पॉपर (टैग नंबर 49) विजेता रहे। डुएट डांस में सब-जूनियर वर्ग में सचलीन और हरपरमीत (टैग नंबर 19), जूनियर वर्ग में हिया और आराध्या (टैग नंबर 33) तथा सीनियर वर्ग में नेहा और वंश (टैग नंबर 51) ने जीत हासिल की। ग्रुप डांस में स्टुति क्रू (टैग नंबर 58) विजेता रहा, जबकि फोक स्पेशल श्रेणी में गीतिका (टैग नंबर 8) को विजेता घोषित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य उभरती हुई प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करना और डांस, मॉडलिंग तथा मनोरंजन जगत में उनके लिए नए अवसर तैयार करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी कला, मेहनत, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और शानदार मंचीय प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में को-पावर्ड पार्टनर अविशिवी रिकॉर्ड्स के डॉ. राज औलख का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का आयोजन ईशु गंभीर एंटरटेनमेंट ने सेठी ढाबा और स्टारडम एक्टिंग इंस्टीट्यूट के सहयोग से किया, जबकि अविशिवी रिकॉर्ड्स को-पावर्ड पार्टनर रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं बेहतरीन प्रबंधन में पूजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं, प्रतिभागियों के समन्वय और कार्यक्रम की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने में अहम योगदान दिया। उनकी मेहनत और समर्पण से कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण मदद मिली। कार्यक्रम के सफल समापन पर ईशु गंभीर ने सभी अतिथियों, मुख्य अतिथि, वीआईपी एवं विशेष अतिथियों, सेलिब्रिटी, शो स्टॉपर्स, गायक अमन लाडला, डॉ. राज औलख, सहयोगी संस्थानों, पूजा, प्रतिभागियों, अभिभावकों और पूरी आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और प्रतिभागियों के उत्साह ने स्टारडम आइकॉन्स के इस सीजन को यादगार सफलता दिलाई है।
ईशु गंभीर ने कहा कि ऐसे आयोजन उभरती प्रतिभाओं को पहचान दिलाने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। स्टारडम एक्टिंग इंस्टीट्यूट और ईशु गंभीर एंटरटेनमेंट का प्रयास है कि भविष्य में भी प्रतिभाशाली युवाओं को प्रोफेशनल ट्रेनिंग, प्रोडक्शन और अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाए जाएं। ‘स्टारडम आइकॉन्स 2026 – सीजन 2’ का सफल आयोजन क्षेत्र में डांस, मॉडलिंग और मनोरंजन से जुड़ी नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक यादगार पहल साबित हुआ।
