Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtहरियाणा में मिलावटखोरी पर स्वास्थ्य मंत्री ने की सख्त कार्रवाई

हरियाणा में मिलावटखोरी पर स्वास्थ्य मंत्री ने की सख्त कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ : त्यौहारों के इस पावन अवसर पर प्रदेश की जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने मिलावटखोरों के खिलाफ चौतरफा शिकंजा कस दिया है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी। स्वास्थ्य मंत्री के दिशा -निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग द्वारा आगामी दीपावली के मद्देनज़र 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया है, जो दीपावली तक निरंतर जारी रहेगा।

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, इस अभियान के तहत अब तक पूरे राज्य से मिठाई, मावा, दूध, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 1,288 सैंपल एकत्र किए जा चुके हैं। इनमें से 861 सैंपल की प्रयोगशाला जांच पूरी हो चुकी है, जिनमें से 170 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। उपभोक्ताओं की सुरक्षा और जागरूकता को सर्वोपरि बताते हुए आरती सिंह राव ने कहा कि जिन भी दुकानदारों और विक्रेताओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनके नाम और पते एफडीए हरियाणा के आधिकारिक पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से अपलोड किए जा रहे हैं ताकि आम जनता सतर्क रह सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आम नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की है। यदि किसी उपभोक्ता को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर संदेह है, तो वे अपनी शिकायतें केंद्र सरकार के FoSCoS पोर्टल (www.foscos.gov.in) पर या सीधे ई-मेल (jcfood.fda-hry@gov.in) के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: फ्लाईओवर पर बाइक और कार की टक्कर में नौजवान घायल, भारी हंगामा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः गोराया-फगवाड़ा फ्लाईओवर पर बाइक और कार की टक्कर...

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति विभाग के 11 नए कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप...

वसाल में दड़ा-सट्टा लगाते 960 रुपये और पर्ची सहित एक व्यक्ति काबू

ऊना: जिला ऊना में जुआ एवं सट्टेबाजी के अवैध...

Punjab News: Raid ना करने पर 25 हजार रुपए रिश्वत लेते ASI काबू

संगरूरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने दिड़बा में तैनात सहायक...

CM Saini ने 9 बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी, 11.96 करोड़ रुपये की बचत

चंडीगढ़: हरियाणा में सड़क, परिवहन और आधारभूत ढांचे को...

Punjab News: फ्लाईओवर पर बाइक और कार की टक्कर में नौजवान घायल, भारी हंगामा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः गोराया-फगवाड़ा फ्लाईओवर पर बाइक और कार की टक्कर हो गई। देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में नौजवान...

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति विभाग के 11 नए कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज विभाग में नव नियुक्त 11 कर्मचारियों...

वसाल में दड़ा-सट्टा लगाते 960 रुपये और पर्ची सहित एक व्यक्ति काबू

ऊना: जिला ऊना में जुआ एवं सट्टेबाजी के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार...

Punjab News: Raid ना करने पर 25 हजार रुपए रिश्वत लेते ASI काबू

संगरूरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने दिड़बा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर तरसेम लाल को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए...