लुधियानाः श्रृंगार सिनेमा रोड स्थित हरचरन नगर इलाके में देर रात एक वारदात सामने आई। यहां एक युवक को उसके जन्मदिन के मौके पर घेरकर 15 से 20 राउंड फायरिंग की गई। 25 से 30 की संख्या में आए बदमाशों ने थार गाड़ी को घेर लिया ईंट-पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए और टायर फाड़ दिए। गनीमत यह रही कि इस अंधाधुंध फायरिंग में गोली किसी को नहीं लगी और युवक फटे टायरों के सहारे ही गाड़ी भगाकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।
वहीं मामले में अब लड़की ने सुसाइड कर लिया है। लड़की के भाई रोहन ने बताया कि लड़का पिछले तीन महीने से बहन को परेशान कर रहा था, जिसे बहुत समझाया था लेकिन बहन ने परेशान होकर आज सुसाइड कर लिया है। परिवार ने मृतका को सीएमसी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे, जहां उसने दम तोड़ दिया है।
वहीं गोलियां चलाने की बात पर भाई ने बताया कि हमारी तरफ से कोई गोलियां नहीं चलाई गई है, हम पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है। आरोपी ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर हम पर गोलियां चलाई थी। बताया था कि आरोपी का बर्थ-डे था वह हमारी गली में आकर गाड़ी में ऊंची आवाज में गाने बजाने लगा और उसने वहां पर शराब पीकर हमारे घर की बैल भी बजाई। भाई ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी परिवार को धमकियां दे रहा था। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि परिवार को इंसाफ दिया जाए। साथ ही आरोप लगाया कि लड़का 2 नंबर का काम करता है।
मृतका की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी के साथ पूरा परिवार साथ में मिला हुआ है। दूसरी तरफ परिवार का रो-रो बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
