गायक ने कनाडा में कैंसल किया प्रोग्राम
जालंधर, ENS: स्पीड रिकार्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित का शव घर पहुंच गया है। जहां घर पर अतिंम संस्कार की तैयारियां परिवार की ओर से शुरू की जा रही है। औलख के बेटे का आज दोपहर 1 बजे मॉडल टाउन स्थित श्मशानघाट में होगा। वहीं आज अल सुबह 3.30 बजे गायक जैजी बी पहुंचे। वहीं गायक ने घर पहुंचने से पहले गायक जैजी बी ने भावुक पोस्ट शेयर की।
पोस्ट में लिखा कि मेरा दिल टूट गया है। हमारा परिवार मेरे प्यारे भतीजे, दिवित औलख के दुखद निधन पर शोक मना रहा है। इस कठिन समय में परिवार मेरी प्राथमिकता है, इसलिए मैं वैंकूवर कैनक्स के साथ कल होने वाले ‘सेरेमोनियल पक ड्रॉप’ कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाऊंगा। इस समय घर पर गमहीन माहौल चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंच रहे है।
गायक जैजी बी से पहले यो-यो-हनी सिंह ने भी पोस्ट में दिवित को भतीजा बताते हुए भावुक पोस्ट शेयर की थी। जिसके बाद बीते दिन यो-यो-हनी सिंह दिनेश औलख से दुख सांझा करने घर पहुंचे। इस दौरान दिनेश औलख को गले लगाने के बाद यो-यो-हनी सिंह की आंखों में भी आंसू छलक पड़े थे।
