Hocky Champion Trophy 2026
JalandharMeharchand Polytechnic College के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने किया 6...

Meharchand Polytechnic College के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने किया 6 दिनों का शैक्षणिक दौरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने छह दिनों का दौरा किया। यह दौरा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के पांचवे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने 14 से लेकर 19 अक्टूबर छह दिनों का किया। दौरा प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरे का सफल आयोजन विक्रमजीत सिंह संघोत्रा और उनके साथी गगनदीप के द्वारा किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने कई जरुरी औद्योगिक और तकनीकी स्थलों का भ्रमण किया। इसके साथ ही उन्होंने तकनीक से जुड़ी हुई व्यावहारिक जानकारी भी हासिल की। इसमें भाखड़ा बांध, गंगूवाल पावर स्टेशन, पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी (PEDA), एयरफोर्स म्यूजियम, विंड मिल और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्थित मलाणा हाइड्रो प्लांट भी शामिल थे।इसके अलावा विद्यार्थियों ने सुंदरनगर में स्थित पंडोह बांध का भी दौरा किया।

विद्यार्थियों ने मनाली में ब्यास कुंड के दर्शन किए और सौर एवं पवन ऊर्जा प्रणालियों के बारे में और जानकारी हासिल की। तकनीकी ज्ञान जुटाने के साथ-साथ इस दौरे से विद्यार्थियों को अलग-अलग धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों को देखने का मौका भी मिला। विद्यार्थियों ने आनंदपुर साहिब और मणिकर्ण साहिब के गुरुद्वारों में माथा टेका और साथ में स्थित एक मंदिर में भी दर्शन किए। इसके अलावा उन्होंने चंडीगढ़ के मशहूर रॉर्क गार्डन और सुखना लेक के अलावा मनाली के स्नो पॉइंट का भी दौरा किया।

इस मौके पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की अध्यक्ष गीता रानी ने शैक्षणिक दौरे के सफल आयोजन के लिए विक्रमजीत सिंह संघोत्रा और गगनदीप की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक और तकनीकी दौरे विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ाते हैं। ऐसे दौरे विद्यार्थियों के कौशल का विकास करने के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र के वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने में भी फायदेमंद साबित होते हैं।

यह दौरा सभी विद्यार्थियों के लिए यादगार, रोचक और ज्ञानवर्धक साबित हुआ। इसके जरिए विद्यार्थियों को कक्षा में मिले सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक और औद्योगिक अनुभव जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर मिला।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Birthday Boy पर फायरिंग करने का मामलाः लड़की ने किया सुसाइड, देखें वीडियो

लुधियानाः श्रृंगार सिनेमा रोड स्थित हरचरन नगर इलाके में...

Jalandhar News: अभी नहीं सजी पटाखा मार्केट, कारोबारियों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दीपावली पर पठानकोट रोड स्थित गांव राओवाली...

Punjab News: अकाली दल के रवि मोहन AAP में शामिल, CM Mann ने पार्टी में करवाया शामिल

गुरदासपुरः शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र...

Punjab News: 1.965 किलो हेरोइन, 4 विदेशी पिस्तौल सहित कारतूस बरामद

तरनतारनः भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गांव माड़ी मेघा...

Jalandhar News: दिवित की अंतिम विदाई पर घर पहुंचे Gippy Grewal, परिवार का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पुलिस लाइन के पास रविवार को हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले स्पीड...

Punjab News: Birthday Boy पर फायरिंग करने का मामलाः लड़की ने किया सुसाइड, देखें वीडियो

लुधियानाः श्रृंगार सिनेमा रोड स्थित हरचरन नगर इलाके में देर रात एक वारदात सामने आई। यहां एक युवक को...

Jalandhar News: अभी नहीं सजी पटाखा मार्केट, कारोबारियों की बढ़ी चिंता, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दीपावली पर पठानकोट रोड स्थित गांव राओवाली में पटाखा मार्केट लगाने की कारोबारियों को मंजूरी मिल चुकी...

Punjab News: अकाली दल के रवि मोहन AAP में शामिल, CM Mann ने पार्टी में करवाया शामिल

गुरदासपुरः शिरोमणि अकाली दल (SAD) के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी और जिला परिषद के पूर्व सदस्य रवि मोहन आम...