जालंधर, ENS: स्पीड रिकार्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित का शव घर पहुंच गया है। जहां घर पर अतिंम संस्कार की तैयारियां परिवार की ओर से शुरू की जा रही है। औलख के बेटे का आज दोपहर 1 बजे मॉडल टाउन स्थित श्मशानघाट में होगा। ऐसे में घर पर गमहीन माहौल चल रहा है। वहीं पंजाबी गायक गगन कोकरी स्टेज शो के दौरान भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने दर्शकों को कहा कि वह और अन्य गायक आपको खुश करने के लिए आए है।
लेकिन हम सब एक दुख में शामिल होकर पहुंचे है। ऐसे में उन्होंने स्टेज पर बापू का गाना गाने से पहले अपने खास भाई दिनेश औलख के बेटे को याद किया। उन्होंने कहा कि दिनेश औलख के 18 वर्षीय बेटे दिवित की सड़क हादसे में मौत हो गई। अभी भी शव पड़ा हुआ है। गगन कोकरी ने कहा कि कलाकार देखने में काफी बढ़िया लगते है और एक्टर स्ट्रांग लगते है, लेकिन उनकी जिंदगी के पीछे बहुत कुछ चल रहा होता है।
उन्होेंने स्टेज पर गाना गाने से पहले कहा कि अभी उन्हें दिनेश भाई याद आ गया। दरअसल, उसके घर दुख सांझा करने पहुंचे तो वहां पर देख रहे थे कि दिनेश भाई के बेटे का शव सामने पड़ा हुआ था और दिनेश हमें कह रहा था कि भाई आप खाना खाओंगे। दिनेश काफी स्ट्रांग है। हमें नहीं पता कि हम कब इन चीजों को महसूस करेंगे। लेकिन यही कलाकार का जिंदगी का एक पार्ट है।
