डेराबस्सीः पंचकूला-डेराबस्सी हाईवे पर टकोली के पास देर रात हुए सड़क हादसे में मानवता की मिसाल देखने को मिली। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने अपना काफिला रोक दिया।
मिली जानकारी के अनुसार विधायक ने किसी का इंतजार नहीं किया और खुद पुलिस के साथ मिलकर घायलों को संभाला। दोनों घायलों को स्ट्रेचर पर लिटाकर पुलिस की गाड़ी में शिफ्ट किया गया और अपनी ही गाड़ियों से टकोली अस्पताल पहुंचाया गया, ताकि समय पर इलाज मिल सके।
वीडियो में विधायक सफेद कुर्ता और लाल पगड़ी में घायल को अस्पताल के अंदर तक ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने विधायक के इस कदम की सराहना की है। हादसा देखकर रुकना और खुद मदद के लिए आगे आना आज के समय में इंसानियत की बड़ी मिसाल माना जा रहा है।
