ऊना। जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैहतपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी शराब की 7 बोतलों सहित काबू किया। जानकारी के अनुसार 1 नवंबर 2026 की शाम को एएसआई गुरदास राम के नेतृत्व में पुलिस टीम सत्संग घर मैहतपुर के नजदीक गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक पैदल राहगीर को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से देसी शराब मार्का मोटा संतरा की 7 बोतलें बरामद हुईं। आरोपी की पहचान बलदेव सिंह निवासी वार्ड नंबर-7, अपर देहलां, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब का लाइसेंस व परमिट न होने पर आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
