Hocky Champion Trophy 2026
Nationalअभिनेता अनुज ठाकुर का 30 साल की उम्र में निधन

अभिनेता अनुज ठाकुर का 30 साल की उम्र में निधन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से दु:खद खबर सामने आई है। ‘बंधन सात जन्मों का’ ‘धूम मचाओ धूम’ और ‘महिसागर’ जैसे टीवी शो में काम करने वाले अभिनेता अनुज ठाकुर का 27 अक्टूबर को 33 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सोते समय उन्हें दौरे (सीज़र) पड़े थे। उनके अचानक निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने की।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक श्रद्धांजलि पोस्ट की। रूपेश ने उनके साथ बिताए लंबे समय को याद किया और कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि उन्होंने उस व्यक्ति को खो दिया है, जिसे वे अपने छोटे भाई की तरह मानते थे। अपनी यादें साझा करते हुए रूपेश ने लिखा, “अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम अब हमारे बीच नहीं हो। तुम सिर्फ एक दोस्त नहीं, बल्कि मेरे छोटे भाई जैसे थे।

हमने साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स की योजना बनाई थी। मुझे आज भी याद है कि कैसे मैंने तुम्हारे शुरुआती दिनों के संघर्ष और तुम्हारे पूरे सफर को देखा था। जिंदगी सच में अनिश्चित है। यह मानना ​​बहुत दुखद है कि तुम इतनी जल्दी चले गए। यह खबर सच नहीं लग रही। भाई, तुम्हें हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।” अलार्म बजता रहा, लेकिन नहीं उठे अनुज खबरों के अनुसार, सोते समय अनुज को दौरे पड़े थे। बताया जा रहा है कि सुबह 4:30 बजे का अलार्म बजने के बाद जब उनकी मां उन्हें जगाने गईं, तब उन्हें पता चला कि अनुज का निधन हो चुका है।

अनुज ठाकुर की जीवनशैली काफी अनुशासित थी और वह अपनी फिटनेस का विशेष ध्यान रखते थे। वह रोजाना सुबह 4:30 बजे उठकर जॉगिंग और एक्सरसाइज किया करते थे। हादसे वाले दिन जब सुबह 4:30 बजे उनका अलार्म बजता रहा और वह नहीं उठे, तो उनकी मां उन्हें जगाने कमरे में गईं। वहां उन्होंने देखा कि अनुज की सांसें थम चुकी थीं। उनके निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री के कई लोग सदमे में हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

सितंबर 2026 तक 13,995 स्कूल बसों की जांच, 3,621 के चालान और 31 बसें जब्त

चंडीगढ़: हर बच्चे का सुरक्षित स्कूल पहुंचना उसका अधिकार...

4 साल में कुटलैहड़ की जनता से किए वादे अधूरे, अब जनता बदलाव के मूड में : वीरेंद्र कंवर

ऊना। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर...

Punjab News: पराली जलाने के मामले में एक्शन में प्रशासन, SP Navjot Singh का आया बयान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब में पिछले एक सप्ताह में पराली जलाने...

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

आईटी योद्धा बूथ स्तर तक करेंगे कांग्रेस की विफलताओं...

सितंबर 2026 तक 13,995 स्कूल बसों की जांच, 3,621 के चालान और 31 बसें जब्त

चंडीगढ़: हर बच्चे का सुरक्षित स्कूल पहुंचना उसका अधिकार है। इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला...

4 साल में कुटलैहड़ की जनता से किए वादे अधूरे, अब जनता बदलाव के मूड में : वीरेंद्र कंवर

ऊना। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर का गांव जटेड़ी (पीपलू) पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता...

Punjab News: पराली जलाने के मामले में एक्शन में प्रशासन, SP Navjot Singh का आया बयान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब में पिछले एक सप्ताह में पराली जलाने की घटनाओं की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है, जिसमें...

Punjab News: 4 माह से बिस्तर पर पड़ा कृपाण निर्माता, इलाज के लिए चाहिए 5 लाख, लगाई गुहार, देखें वीडियो

अमृतसरः तरनतारन रोड, कृष्णा नगर के रहने वाले रजनीश सूद पिछले 4 महीने से गंभीर बीमारी के कारण बिस्तर...