Hocky Champion Trophy 2026
Unaलोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा...

लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में, जनता देगी करारा जवाब : डॉ. राजीव बिंदल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आईटी योद्धा बूथ स्तर तक करेंगे कांग्रेस की विफलताओं का पर्दाफाश, भाजपा की डिजिटल रणनीति तैयार : बिंदल

ऊना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने माता चिंतपूर्णी में आयोजित भाजपा आईटी सेल की प्रदेशकार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश

में लोकतंत्र खतरे में होने का भ्रम फैला रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि आने वाले समय में कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी भी खतरे में पड़ने वाली है। डॉ. बिंदल ने कहा, “लोकतंत्र खतरे में नहीं है, कांग्रेस की विपक्ष की कुर्सी खतरे में है। देश की जनता आपकी नकारात्मक राजनीति को पहचान चुकी है और आने वाले समय में आपको विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं छोड़ेगी।”

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने आईटी सेल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं विधायक विक्रम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, भाजपा आईटी सेल प्रदेश संयोजक अनिल डडवाल, दिल्ली के आईटी प्रमुख पुनीत अग्रवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

संवैधानिक संस्थाओं पर हमले कर रही कांग्रेस : बिंदल डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनावी पराजय से निराश होकर देश की संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम और निर्वाचन आयोग के विरुद्ध राजनीतिक अभियान चलाकर कांग्रेस जनता में अविश्वास पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन कारणों का आत्ममंथन करने के बजाय अपनी पराजय के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया।

बूथ स्तर तक कांग्रेस की विफलताएं उजागर करेगा आईटी सेल- डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा का आईटी सेल संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति है। डिजिटल माध्यमों से केंद्र सरकार की उपलब्धियों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित के विषयों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के मार्गदर्शन में आईटी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कथित विफलताओं को जनता के सामने रखने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की चुनावी गारंटियों, बेरोजगारी, महंगाई और विकास कार्यों की स्थिति पर भाजपा निरंतर सवाल उठाएगी। उन्होंने कहा कि आईटी सेल का प्रत्येक कार्यकर्ता डिजिटल माध्यम से संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु बनेगा तथा वर्ष 2027 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प को सशक्त करेगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

देसी शराब की बोतलों सहित व्यक्ति काबू, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार के...

सांई रोड़ के चौड़ीकरण और नालियां का निर्माण कार्य तेज

वाटर टैंक से दावत चौक तक नाली निर्माण 90...

हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों...

देसी शराब की बोतलों सहित व्यक्ति काबू, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैहतपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को...

सांई रोड़ के चौड़ीकरण और नालियां का निर्माण कार्य तेज

वाटर टैंक से दावत चौक तक नाली निर्माण 90 प्रतिशत पूरा बद्दी। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने...

Jalandhar News: Singer Jasbir Jassi बोले- पुत्र मरे नहीं भूलदे, चाहे होकर मरण फकीर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: औलख के बेटे दिवित और दोस्त आरव तलवाड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आज...

नायाब सैनी बोले- राजनीतिक विचारधाराएं अलग हो सकती, लेकिन हम सभी जनता के प्रतिनिधि, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की राजनीतिक राहें और विचारधाराएं अलग हो सकती...