Hocky Champion Trophy 2026
Unaस्कॉलर्स यूनिफाइड की नव्या ने पाया बड़ा मुकाम, राष्ट्रीय स्तर की हॉकी...

स्कॉलर्स यूनिफाइड की नव्या ने पाया बड़ा मुकाम, राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में दिखाएगी हुनर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। जिला मुख्यालय ऊना स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की होनहार हॉकी खिलाड़ी नव्या ठाकुर ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नव्या का चयन राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम में हुआ है। इस उपलब्धि के साथ ही नव्या ने न केवल अपने स्कूल, बल्कि जिला ऊना का नाम भी रोशन किया है। प्रदेश की टीम में जगह बनाने के लिए नव्या ने कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण  का परिचय दिया है। अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलने से स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और साथी विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।

नव्या ठाकुर ने हाल ही में मंडी जिला के हटगढ़ में आयोजित हिमाचल प्रदेश स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें जिला स्तरीय टीम की ओर से हॉकी प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिला। नव्या ने इस मौके का पूरा लाभ उठाते हुए मैदान में बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय दिया। उनके प्रदर्शन ने प्रदेश स्तरीय चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया, जिसके चलते उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में जगह मिली है।

स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने नव्या ठाकुर की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होना किसी भी खिलाड़ी के लिए गौरव की बात है। नव्या ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव्या राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश और स्कूल का नाम रोशन करेंगी। स्कूल की निदेशक अदिति शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के खेल प्रशिक्षकों संजू शर्मा, आंचल, रेणुका, मनु बिंद्रा और नव्या के हॉकी कोच के मार्गदर्शन और मेहनत को भी दिया। खेल प्रशिक्षकों के निरंतर प्रयासों से विद्यार्थी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सरपंच और DSP के गनमैन के विवाद में आया नया मोड़, जारी की फुटेज, देखें वीडियो

होशियापुरः जिले के गांव सतौर में सरपंच और डीएसपी...

बिना इंजन के 6 KM तक ट्रेन, पटरी से उतरे 7 डिब्बे, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

तिरुपत्तूरः तमिलनाडू में जोलारपेट्टई जंक्शन के रेलवे यार्ड में...

अभिनेता अनुज ठाकुर का 30 साल की उम्र में निधन

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से दु:खद खबर सामने आई है।...

Punjab News: पटाखों को लेकर कारोबारियों और आम जनता आदेश जारी

फिरोजपुर: त्यौहारों का पर्व शुरू हो गया है। ऐसे...

Jalandhar News: 22 पटाखा कारोबारियों के निकले लक्की ड्रॉ, देखें वीडियो

400 से अधिक कारोबारियों ने किया आवेदन, अभी भी...

Punjab News: सरपंच और DSP के गनमैन के विवाद में आया नया मोड़, जारी की फुटेज, देखें वीडियो

होशियापुरः जिले के गांव सतौर में सरपंच और डीएसपी में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने सरपंच के...

बिना इंजन के 6 KM तक ट्रेन, पटरी से उतरे 7 डिब्बे, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

तिरुपत्तूरः तमिलनाडू में जोलारपेट्टई जंक्शन के रेलवे यार्ड में सातों खाली बोगियां खड़ी थीं। इन्हें बिना इंजन के वहां...

अभिनेता अनुज ठाकुर का 30 साल की उम्र में निधन

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री से दु:खद खबर सामने आई है। 'बंधन सात जन्मों का' 'धूम मचाओ धूम' और 'महिसागर' जैसे...

Punjab News: पटाखों को लेकर कारोबारियों और आम जनता आदेश जारी

फिरोजपुर: त्यौहारों का पर्व शुरू हो गया है। ऐसे में त्यौहारों के सीजन में पटाखे बजाने को लेकर नए...