Hocky Champion Trophy 2026
Una4 साल में कुटलैहड़ की जनता से किए वादे अधूरे, अब जनता...

4 साल में कुटलैहड़ की जनता से किए वादे अधूरे, अब जनता बदलाव के मूड में : वीरेंद्र कंवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर का गांव जटेड़ी (पीपलू) पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विपन कुमार के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आयोजित जनसंवाद में वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस सरकार और स्थानीय नेतृत्व पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2022 में सत्ता परिवर्तन के समय कांग्रेस प्रत्याशी ने कुटलैहड़ की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन चार साल बीत जाने के बावजूद उनमें से एक भी वादा धरातल पर पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा कि रोजगार, महिलाओं को 1500 रुपये देने, सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के नाम पर जनता को केवल आश्वासन मिले हैं। आज क्षेत्र की सड़कों की हालत खस्ता है, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर नहीं हैं और पेयजल व्यवस्था भी सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में खनन माफिया, खैर माफिया और नशा माफिया का प्रभाव बढ़ा है तथा कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है, जिससे आम जनता परेशान है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सोलहसिंगी धार से पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ठोस प्रयास किए गए थे।

वहीं, पीपलू मेले को जिला स्तरीय से राज्य स्तरीय दर्जा दिलाने की दिशा में भी पहल की गई थी। इसके साथ ही क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचे, गेस्ट हाउस निर्माण और अन्य मूलभूत सुविधाओं की योजनाएं लाई गई थीं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले चार वर्षों में ये योजनाएं एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि कुटलैहड़ के रुके हुए विकास को फिर से गति देना है। आने वाले चुनावों में भाजपा जनता के आशीर्वाद से सत्ता में लौटेगी और क्षेत्र की लंबित विकास योजनाओं को युद्धस्तर पर पूरा करवाया जाएगा। साथ ही कांग्रेस शासनकाल में पनपे भ्रष्टाचार, माफिया गतिविधियों और गुंडाराज पर सख्ती से लगाम लगाई जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, प्रदेश युवा कार्यकारिणी सदस्य अजय ठाकुर, ग्राम सिंहाणा की पूर्व प्रधान निशा देवी, मनजीत सिंह, पुरुषोत्तम चंद, अंजली ठाकुर, जटेड़ी वार्ड सदस्य फरीद खान, पूर्व बीडीसी सदस्य महिंदर सिंह, पूर्व ग्राम केंद्र प्रभारी सलिंद्र सिंह, कैप्टन महिंद्र सिंह, कैप्टन पवन कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी किरण कुमार, लाल मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर वीरेंद्र कंवर के साथ चलने और क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयासों को समर्थन देने का संकल्प व्यक्त किया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

देसी शराब की बोतलों सहित व्यक्ति काबू, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार के...

साईं रोड के चौड़ीकरण और नालियां का निर्माण कार्य तेज

वाटर टैंक से दावत चौक तक नाली निर्माण 90...

हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों...

देसी शराब की बोतलों सहित व्यक्ति काबू, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैहतपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को...

साईं रोड के चौड़ीकरण और नालियां का निर्माण कार्य तेज

वाटर टैंक से दावत चौक तक नाली निर्माण 90 प्रतिशत पूरा बद्दी। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने...

Jalandhar News: Singer Jasbir Jassi बोले- पुत्र मरे नहीं भूलदे, चाहे होकर मरण फकीर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: औलख के बेटे दिवित और दोस्त आरव तलवाड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आज...

नायाब सैनी बोले- राजनीतिक विचारधाराएं अलग हो सकती, लेकिन हम सभी जनता के प्रतिनिधि, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की राजनीतिक राहें और विचारधाराएं अलग हो सकती...