Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtअमित शाह से अनिल विज ने की मुलाकात, शहीद स्मारक के बारे...

अमित शाह से अनिल विज ने की मुलाकात, शहीद स्मारक के बारे में दी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला की धरती इतनी पवित्र धरती है कि आजादी की पहली लड़ाई 10 मई 1857 को मेरठ से भी 9 घंटे पहले अम्बाला में 5वीं और 60वीं नेटिव इंफेंट्री के सैनिकों ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी लेने के लिए बिगुल बजा दिया। उन्होंने कहा आजादी की पहली लड़ाई देश में सबसे पहले अम्बाला से प्रारंभ हुई और इसका सभी को गर्व होना चाहिए।

विज आज बीपीएस प्लेनेटोरियम, अंबाला छावनी में आगामी 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को शहीद स्मारक पर बने पांच मिनट की लघु फिल्म भी स्क्रीन पर दिखाई गई।

उन्होंने कहा 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शहीद स्मारक के उद्घाटन के लिए शायद हैलीकॉप्टर से स्मारक में आ सकते हैं क्योंकि यहां हैलीपैड का भी निर्माण किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह 5 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में गांधी ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल हों।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि 1857 में 26 मार्च से भारतीय ने अंग्रेजों की कोठियों को आग लगाना शुरू कर दिया था। उसका पूरा रिकार्ड मौजूद है कि किस दिन किसी कोठी पर आग लगाई गई। उन्होंने कहा 10 मई को रविवार था और सैनिकों ने चर्च में एकत्रित हुए अंग्रेज अफसरों को घेरकर लड़ाई शुरू करने की योजना बनाई थी। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि 1857 की लड़ाई के बाद अंग्रेजों की 74 कंपनियों में से अधिकतर कंपनियों को डिस्बैंड कर दिया था क्योंकि इन कंपनी के सैनिकों ने लड़ाई में हिस्सा लिया था। अम्बाला की भी तीन कंपनियां थी जिनमें 60वीं व 5वीं नेटिव इंफेंट्री और 4 केवलरी जिनको डिस्बैंड किया गया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

झोटा इंसाफ कमेटी और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक, ADGP का आया बयान- देखें वीडियो

मानसाः परविंदर सिंह झोटा इंसाफ कमेटी और पंजाब सरकार...

Jalandhar News: एक्टिवा चोरी करने की कोशिश कर रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रताप बाग के पास चोरी की...

Punjab News: सीमावर्ती इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती इलाके से एक पाकिस्तानी ड्रोन...

Jalandhar News: रिटायर्ड AIG पर घर के बाहर हुआ हमला, देखें CCTV

जालंधरः महानगर के गणेश नगर इलाके में रहने वाले...

महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM Mann ने दी अगली किश्त

अबोहर: मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत आज फिर पंजाब...

झोटा इंसाफ कमेटी और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक, ADGP का आया बयान- देखें वीडियो

मानसाः परविंदर सिंह झोटा इंसाफ कमेटी और पंजाब सरकार के अधिकारियों के बीच चौथी बैठक हुई। यह बैठक जिला...

Jalandhar News: एक्टिवा चोरी करने की कोशिश कर रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रताप बाग के पास चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां एक दुकान के...

Punjab News: सीमावर्ती इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती इलाके से एक पाकिस्तानी ड्रोन मिलने का मामला सामने आया है। जहां, डेरा बाबा नानक...

Jalandhar News: रिटायर्ड AIG पर घर के बाहर हुआ हमला, देखें CCTV

जालंधरः महानगर के गणेश नगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड AIG  गुरनाम सिंह पर हमला होने का मामला सामने...