Hocky Champion Trophy 2026
LudhianaPunjab News: नवविवाहित दंपती की किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में...

Punjab News: नवविवाहित दंपती की किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के प्रतापसिंह वाला इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक नवविवाहित पति-पत्नी के शव उनके किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थिति में मिला। मृतकों की पहचान विजय (25) और सीमा (23) के रूप में हुई है। दोनों की करीब 6 महीने पहले शादी हुई थी और पिछले 4 महीने से किराए के मकान में रह रहे थे।

सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ शक
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आसपास के लोगों को शक हुआ। जब उन्होंने मकान की खिड़की से अंदर देखा तो कमरे में पति-पत्नी के शव फंदे से लटक रहे थे।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर दोनों के शव नीचे उतारे। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मकान मालिक को फोन कर दी गई घटना की जानकारी
मकान मालिक दिनेश कुमार ने बताया कि विजय और सीमा पिछले 4 महीने से उनके मकान में किराए पर रह रहे थे। रविवार सुबह वह क्रिकेट खेलने गए हुए थे। इसी दौरान उनके परिवार के पास फोन आया कि किराएदार काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।

दिनेश के अनुसार, उनके साथ क्रिकेट खेल रहे एक साथी ने फोन उठाया और उन्हें इस बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने मकान के पीछे बनी खिड़की से अंदर देखा तो पति-पत्नी के शव कमरे में फंदे से लटक रहे थे। उन्होंने प्रतापसिंह वाला के सरपंच को मौके पर बुलाया और पुलिस को सूचना दी।

कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा
मकान मालिक ने बताया कि दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे, जबकि विजय महाराष्ट्र में रहता था। उन्हें जानकारी मिली थी कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

दिनेश कुमार के मुताबिक, कुछ दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने कई बार दोनों को समझाने की कोशिश भी की थी। हालांकि, दोनों ने यह कदम कब उठाया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस
थाना पीएयू की पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिए हैं। पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

झोटा इंसाफ कमेटी और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक, ADGP का आया बयान- देखें वीडियो

मानसाः परविंदर सिंह झोटा इंसाफ कमेटी और पंजाब सरकार...

Jalandhar News: एक्टिवा चोरी करने की कोशिश कर रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रताप बाग के पास चोरी की...

Punjab News: सीमावर्ती इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती इलाके से एक पाकिस्तानी ड्रोन...

Jalandhar News: रिटायर्ड AIG पर घर के बाहर हुआ हमला, देखें CCTV

जालंधरः महानगर के गणेश नगर इलाके में रहने वाले...

अमित शाह से अनिल विज ने की मुलाकात, शहीद स्मारक के बारे में दी जानकारी

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

झोटा इंसाफ कमेटी और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक, ADGP का आया बयान- देखें वीडियो

मानसाः परविंदर सिंह झोटा इंसाफ कमेटी और पंजाब सरकार के अधिकारियों के बीच चौथी बैठक हुई। यह बैठक जिला...

Jalandhar News: एक्टिवा चोरी करने की कोशिश कर रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रताप बाग के पास चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां एक दुकान के...

Punjab News: सीमावर्ती इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती इलाके से एक पाकिस्तानी ड्रोन मिलने का मामला सामने आया है। जहां, डेरा बाबा नानक...

Jalandhar News: रिटायर्ड AIG पर घर के बाहर हुआ हमला, देखें CCTV

जालंधरः महानगर के गणेश नगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड AIG  गुरनाम सिंह पर हमला होने का मामला सामने...