Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtद्रौपदी मुर्मु ने कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन, त्याग और...

द्रौपदी मुर्मु ने कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन, त्याग और राष्ट्रसेवा को किया नमन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हरियाणा राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विगत 60 वर्षों में हरियाणा के लोगों ने अपनी लगन और मेहनत से कृषि, खेल-कूद और उद्योग सहित अनेक क्षेत्रों में राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उनकी कामना है कि हरियाणा निरंतर प्रगति करे और विकास के राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।

राष्ट्रपति रविवार को कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित 114वें स्थापना वर्ष समारोह एवं स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान की शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित ‘बलिदान शताब्दी समारोह’ में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद जी ने गुरुकुल शिक्षा पद्धति को पुनर्जीवित और सुदृढ़ करने के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने गांव-गांव जाकर धनराशि एकत्रित की और गुरुकुल की स्थापना की, ताकि भारतीय शिक्षा और संस्कृति की धारा को नया जीवन मिल सके। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि पिछले 114 वर्षों से गुरुकुल कुरुक्षेत्र स्वामी जी के मूल्यों और आदर्शों के अनुरूप विद्यार्थियों में ज्ञान और संस्कारों की अविरल धारा प्रवाहित कर रहा है।

द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देशवासियों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हुए आधुनिक ज्ञान-विज्ञान, तकनीक, नवाचार और उद्यमशीलता को अपनाना होगा। उन्होंने कामना की कि स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा शिक्षित, आत्मनिर्भर, समरस और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सीमावर्ती इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती इलाके से एक पाकिस्तानी ड्रोन...

Jalandhar News: रिटायर्ड AIG पर घर के बाहर हुआ हमला, देखें CCTV

जालंधरः महानगर के गणेश नगर इलाके में रहने वाले...

अमित शाह से अनिल विज ने की मुलाकात, शहीद स्मारक के बारे में दी जानकारी

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM Mann ने दी अगली किश्त

अबोहर: मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत आज फिर पंजाब...

Punjab News: नवविवाहित दंपती की किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के प्रतापसिंह वाला इलाके में रविवार को...

Punjab News: सीमावर्ती इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती इलाके से एक पाकिस्तानी ड्रोन मिलने का मामला सामने आया है। जहां, डेरा बाबा नानक...

Jalandhar News: रिटायर्ड AIG पर घर के बाहर हुआ हमला, देखें CCTV

जालंधरः महानगर के गणेश नगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड AIG  गुरनाम सिंह पर हमला होने का मामला सामने...

अमित शाह से अनिल विज ने की मुलाकात, शहीद स्मारक के बारे में दी जानकारी

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला की धरती इतनी पवित्र धरती...

महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM Mann ने दी अगली किश्त

अबोहर: मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत आज फिर पंजाब की महिलाओं के मोबाइल फोन पर 'टूं-टूं' के संदेश गूंजे...