Hocky Champion Trophy 2026
Una3 किलो 462 ग्राम चरस/कैनाविस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

3 किलो 462 ग्राम चरस/कैनाविस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद

ऊना। जिला ऊना में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने भरवाई में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो 462 ग्राम चरस/कैनाविस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 अक्तूबर की देर रात एसआईयू ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिव मंदिर भरवाई के नजदीक नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को जांच के लिए रोका।

पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चालक चन्द्रमोहन शर्मा निवासी वार्ड नंबर-1 मरवाड़ी, तहसील घनारी तथा उसके पीछे बैठे राहुल भटोल निवासी बबेहड़, तहसील घनारी, जिला ऊना की तलाशी ली। इस दौरान मोटरसाइकिल चालक चन्द्रमोहन शर्मा के पास लटके पिट्ठू बैग से 3.462 किलोग्राम चरस/कैनाविस और एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत, इसकी सप्लाई चेन और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज की जांच में जुटी है। जिला पुलिस ऊना ने आम जनता से नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सतर्क रहने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए पुलिस के साथ आम जनता की भागीदारी भी बेहद जरूरी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: भाजपा ने 13 सालों में देश के अंदर कोई बदलाव नहीं कियाः परगट सिंह- देखें वीडियो

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह गदरी बाबा के मेले...

Punjab News : पति ने पत्नी का बेरहमी से किया Murder, देखें वीडियो

लुधियाना: पक्खोवाल रोड पर स्थित विकास नगर में पति...

Punjab News: फौजी जवान पर भाई और रिश्तेदारों ने किया हमला, देखें वीडियो

पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप गुरदासपुरः जिले के गांव सैनपुर...

द्रौपदी मुर्मु ने कुरुक्षेत्र में हरियाणा दिवस पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में की शिरकत

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: भाजपा ने 13 सालों में देश के अंदर कोई बदलाव नहीं कियाः परगट सिंह- देखें वीडियो

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह गदरी बाबा के मेले में पहुंचे। इसके बाद मेले में लगाये गये किताबों की...

Punjab News : पति ने पत्नी का बेरहमी से किया Murder, देखें वीडियो

लुधियाना: पक्खोवाल रोड पर स्थित विकास नगर में पति द्वारा पत्नी का बेहरमी से क़त्ल करने का मामला सामने...

Punjab News: फौजी जवान पर भाई और रिश्तेदारों ने किया हमला, देखें वीडियो

पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप गुरदासपुरः जिले के गांव सैनपुर अब्बल खैर में छुट्टी पर आए एक फौजी जवान के...

विकसित हरियाणा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है – राज्यपाल

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने हरियाणा के गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों...