Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govt23 साल तक वाइल्डफ्लावर हॉल से प्रदेश को कुछ नहीं, अब मिलेंगे...

23 साल तक वाइल्डफ्लावर हॉल से प्रदेश को कुछ नहीं, अब मिलेंगे सालाना 37 करोड़ रुपये : CM Sukhu

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला में कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के चोर दरवाजों को बंद कर हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों और सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के सहयोग से विभिन्न चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि वाइल्डफ्लावर हॉल का मामला वर्ष 2003 से लंबित था और इस मामले में प्रदेश सरकार ने प्रभावी कानूनी पैरवी करते हुए जीत हासिल की। इसके परिणामस्वरूप राज्य सरकार को 401 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धनराशि जनता की है और इसका उपयोग केवल जनता के हित में किया जाएगा। उन्होंने इसे राज्य सरकार की ईमानदार कार्यप्रणाली और स्पष्ट नीयत का प्रमाण बताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को मिलने वाले राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने से राज्य की वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में नशे की समस्या के रोकथाम के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सत्ता में आने के बाद चिट्टे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं तथा बार-बार नशा तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी किया किया आयोजन

चंडीगढ़: प्रदेश भर में विभिन्न जगहों पर शनिवार को...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सर्वेश शर्मा का हाल-चाल जाना

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज पीजीआई...

पंचकूला के स्कूल में विशेष बच्चों की घटना पर हरियाणा सरकार गंभीर

चंडीगढ़: पंचकूला के एक स्कूल में विशेष आवश्यकता वाले...

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत ऊना जिले के 11 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा सुरक्षित बचपन...

Punjab News: अवैध पटाखों की दुकानों पर पुलिस की रेड, भारी मात्रा में पटाखा बरामद- देखें वीडियो

फिरोजपुर: त्योहारों के सीजन को देखते हुए फिरोजपुर पुलिस...

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी किया किया आयोजन

चंडीगढ़: प्रदेश भर में विभिन्न जगहों पर शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सर्वेश शर्मा का हाल-चाल जाना

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन सर्वेश शर्मा का हाल-चाल जाना। उन्होंने सर्वेश...

पंचकूला के स्कूल में विशेष बच्चों की घटना पर हरियाणा सरकार गंभीर

चंडीगढ़: पंचकूला के एक स्कूल में विशेष आवश्यकता वाले एक छोटे बच्चे के साथ हुई घटना पर हरियाणा सरकार...

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत ऊना जिले के 11 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान, 2026 के अंतर्गत जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों में...