Hocky Champion Trophy 2026
Punjab Govtपंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों...

पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा सहारा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: सामाजिक न्याय और शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लगातार यह सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है कि आर्थिक कठिनाइयां किसी भी अनुसूचित जाति के विद्यार्थी की उच्च शिक्षा की राह में बाधा न बनें।

वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों की जानकारी साझा करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत लगभग 2.70 लाख अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए लगभग 245 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय प्रस्तावित किया गया है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को पूरी पारदर्शिता और समर्पण के साथ लागू किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर रहे हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करें तथा पंजाब की तरक्की में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रत्येक पात्र विद्यार्थी के साथ खड़ी है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आर्थिक कमजोरी किसी भी विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की राह में बाधा न बने।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

लोक भवन में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

शिमला: लोक भवन, शिमला में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र...

राज्यपाल ने मनेई में ‘परमार्थ इको विलेज’ परियोजना का किया भूमि पूजन

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के...

संस्कृत भारत की आत्मा और उसकी ज्ञान परंपराओं का आधार है : Governor

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि संस्कृत केवल...

कश्यप समाज की गौरवशाली परंपरा सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

निदेशालय सूचना एवं जन सम्पर्क में सेवानिवृत्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शिमला: सूचना एवं जन विभाग में प्रकाश सहायक के...

लोक भवन में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

शिमला: लोक भवन, शिमला में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष...

राज्यपाल ने मनेई में ‘परमार्थ इको विलेज’ परियोजना का किया भूमि पूजन

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के मनेई (भदरेला) में ‘परमार्थ इको विलेज’ परियोजना का भूमि पूजन...

संस्कृत भारत की आत्मा और उसकी ज्ञान परंपराओं का आधार है : Governor

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और इसकी सभ्यता,...

कश्यप समाज की गौरवशाली परंपरा सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास सेवा, त्याग, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति...