मनोरंजन: बिग बॉस 20 में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स का एक-दूसरे से झगड़ा और कैपटेंसी के लिए नए-नए टास्क फैंस को काफी एंटरटेन कर रहे हैं। अब ऐसे ही इस हफ्ते का वीकेंड का वॉर भी काफी दिलचस्प होने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर से शो में वापिस आ गए हैं और वो आज कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे। इसके बार उनके निशाने पर स्काउट ओपी होने वाले हैं। सलमान खान उनकी गर्लफ्रैंड काश्वी हिरानंदानी और बहन जैसी दोस्त लव गिल के साथ उनके रिश्ते पर सवाल करने वाले हैं। इस दौरान सलमान का गुस्सा काफी बढ़ भी जाता दिख रहा है जिसके चलते उन्होंने स्काउट की जमकर क्लास लगा दी।
बता दें कि बिग बॉस के घर में स्काउट और लव गिल की दोस्ती काफी चर्चा में रही है। स्काउट कई बार लव को अपनी बहन जैसा दोस्ता बता चुके हैं। उनकी गर्लफ्रैंड के साथ दोनों की नजदीकियों पर आपत्ति है। पिछले वीकेंड के वॉर में उन्होंने स्काउट को लव से दूरी बनाने के लिए कहा था।
स्काउट पर भड़के सलमान खान
आज के एपिसोड में सलमान खान स्काउट को घेरते दिखेंगे। वो उनसे सवाल करते हैं कि जब वो लव को अपनी बहन जैसी दोस्त मानते हैं तो उनके लिए स्टैंड क्यों नहीं ले पाए। सलमान ने ये भी पूछा कि – क्या लव उनको इमोशनली मैनिपुलेट किया है? इस पर स्काउट ने मना करते हुए कहा कि – ‘ऐसा कुछ नहीं है’।
सलमान खान ने स्काउट को सुनाई खरी-खोटी
सलमान खान ने कहा कि – इस घर में बहन शब्द ही पनौती है एक बात को आपने साबित कर दी कि आप किसी के साथ लॉयल नहीं हो। आप बहन जैसी दोस्त कहते हैं उसे गर्लफ्रैंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए। इन्होंने आपको इमोशनली मैनिपुलेट किया है? क्या आप दूध पीते बच्चे हो? मुझे समझ नहीं आता है कि दूसरों पर ब्लेम क्यों डालते हो। आपसे और लव से दूरी नहीं सही जा रही थी ऐसे में नेक्स्ट स्टेज आया कि रिश्ता वही पर मसाज नहीं। आपने पटाने के चक्कर में फर्जी कमिटमेंट दिया है तो आपसे घटिया आदमी कोई नहीं है।
रोहित शेट्टी ने लगाई थी लव और स्काउट की क्लास
पिछले वीकेंड के वॉर में सलमान खान नजर नहीं आए थे। ऐसे में पिछले हफ्ते वीकेंड का वॉर रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था। उन्होंने भी इस दौरान लव गिल और स्काउट ओपी की जमकर क्लास लगाई दी थी। सिर्फ इतना ही नहीं शो में स्काउट की गर्लफ्रैंड काश्वी भी पहुंची थी। उन्होंने स्काउट से यह साफ कह दिया था कि वो लव से दूरी बना ले। अब देखना पड़ेगा कि सलमान की फटकार के बाद स्काउट अपने रिश्तों को लेकर क्या कदम उठाएंगे।
