Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtगन्ने का भाव बढ़ाने पर कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

गन्ने का भाव बढ़ाने पर कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों के हित में अगले दो वर्षों के दौरान गन्ने के भाव में कुल ₹35 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गन्ने के भाव में यह बढ़ोतरी किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने, खेती को अधिक लाभकारी बनाने और कृषि क्षेत्र की आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित निर्णय के अनुसार, पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का भाव ₹430 प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाएगा, जो पिछले पेराई सत्र के ₹415 प्रति क्विंटल के भाव से ₹15 अधिक है। इसके बाद पेराई सत्र 2027-28 में गन्ने का भाव बढ़ाकर ₹450 प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा। इस प्रकार दो वर्षों में गन्ने के भाव में कुल ₹35 प्रति क्विंटल की वृद्धि होगी। आगामी पेराई सत्र नवंबर माह में शुरू होना है।

कृषि मंत्री ने कहा कि गन्ना हरियाणा के किसानों की प्रमुख नकदी फसलों में शामिल है और इससे बड़ी संख्या में किसान परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। ऐसे में गन्ने के भाव में बढ़ोतरी का सीधा लाभ गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा। इससे उन्हें अपनी फसल का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा और खेती में बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई, कृषि मजदूरी तथा अन्य कार्यों पर होने वाले खर्च को पूरा करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आकलन के अनुसार, गन्ने के भाव में इस बढ़ोतरी से किसानों की आय में प्रति एकड़, प्रति पेराई सत्र लगभग ₹10,000 से ₹11,300 तक की वृद्धि होने की संभावना है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें कृषि कार्यों में दोबारा निवेश करने के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। बेहतर मूल्य मिलने से किसानों को अपनी मेहनत और निवेश का उचित प्रतिफल प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: ओवरब्रिज पर दंपति से लूट की कोशिश, अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, देखें वीडियो

जालंधर: फिल्लौर में सतलुज ओवरब्रिज पर लूट की एक...

Punjab News: निर्माणधीन गेट की शटरिंग गिरी, 2 मजदूर गंभीर घायल, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के एक गांव में निर्माणाधीन गेट की...

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़: पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान...

Jalandhar News: ओवरब्रिज पर दंपति से लूट की कोशिश, अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, देखें वीडियो

जालंधर: फिल्लौर में सतलुज ओवरब्रिज पर लूट की एक कोशिश का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल पर सवार दो...

Punjab News: निर्माणधीन गेट की शटरिंग गिरी, 2 मजदूर गंभीर घायल, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के एक गांव में निर्माणाधीन गेट की शटरिंग अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे...

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़: पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) से अधिक...

Punjab News: शिव-पार्वती की पूजा कर सुहागिनों ने पति की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की, देखें वीडियो

करवा चौथ पर पंडित जी से सुहागनों ने सुनी कथा अमृतसर: अखंड सुहाग, दाम्पत्य प्रेम और अटूट विश्वास का पवित्र...