चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एशियाई और पैरा एशियाई खिलाडिय़ों के सम्मान में आयोजित हाने वाले राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार वितरित करेंगे। खेल विभाग के निदेशक पार्थ गुप्ता ने बताया कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश ही नहीं देश का गौरव बढाया है। भिवानी के भीम स्टेडियम में 30 अक्टूबर को आयेाजित सम्मान समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विजेता व प्रतिभागी खिलाडिय़ों को पुरस्कार राशि प्रदान करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा खेल एवं युवा मामले मंत्री गौरव गोतम भी मौजूद रहेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि एशियन और पैरा एशियन खिलाडिय़ों को करीब 185 करोड़ 39 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसमें 91 प्रतिभागियों को एशियन गेम्स में 133 करोड़ 57 लाख रुपये और 37 प्रतिभागियों को पैरा एशियन गेम्स में 51 करोड़ 82 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
