Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtगन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा

गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के गन्ना किसानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए अगले दो वर्षों के लिए गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2026-27 के सीजन में गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जबकि वर्ष 2027-28 में इसे बढ़ाकर 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। इस तरह दो वर्षों में गन्ने के भाव में कुल 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी होगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2025-26 में गन्ने का भाव 415 रुपये प्रति क्विंटल था। इसे 15 रुपये बढ़ाकर वर्ष 2026-27 में 430 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। इसके बाद वर्ष 2027-28 में किसानों को 450 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से गन्ने का भुगतान होगा।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर गन्ने की पैदावार 700 से 800 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होती है। इस आधार पर गन्ने के भाव में बढ़ोतरी से किसानों की आय प्रति सीजन, प्रति एकड़ 10 हजार रुपये से 11 हजार 300 रुपये तक बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों कई किसान संगठनों से मुलाकात के दौरान किसानों ने डीजल, मजदूरी और खाद की कीमतें बढ़ने से खेती की लागत बढ़ने की चिंता व्यक्त की थी। गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने से किसानों को बढ़ी हुई लागत की भरपाई में भी मदद मिलेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: हाई-वोल्टेज तारों की चपेट में आकर पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के भोलेवाल कदीम गांव के पास हाई-वोल्टेज...

गन्ने का भाव बढ़ाने पर कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

30 अक्तूबर को एशियन और पैरा एशियन खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एशियाई और...

Punjab News: बसपा पार्षद अमनदीप कौर AAP में हुईं शामिल

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी में करवाया...

हरियाणा के राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का किया आह्वान

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के प्रबंधक मंडल की 83वीं बैठक की...

Jalandhar News: हाई-वोल्टेज तारों की चपेट में आकर पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग, देखें वीडियो

जालंधरः फिल्लौर के भोलेवाल कदीम गांव के पास हाई-वोल्टेज बिजली की तारों के संपर्क में आने से पराली से...

गन्ने का भाव बढ़ाने पर कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों के हित...

30 अक्तूबर को एशियन और पैरा एशियन खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एशियाई और पैरा एशियाई खिलाडिय़ों के सम्मान में आयोजित हाने वाले राज्य...