जालंधर, ENS: शहर की सड़कों पर आम जनता को नियमों का पाठ पढ़ाने वाली ट्रैफिक पुलिस खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। इस घटना का ताजा मामला श्री राम चौक पर देखने को मिला। जहां रॉंग साइड से ट्रैफिक इंचार्ज पीसीआर गाड़ी लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। हैरानी की बात यह है कि चौक पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी द्वारा ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज की रॉंग साइड गाड़ी को जाने दिया गया। ऐसे में जब आम जनता भी रॉंग साइड से जा रही पीसीआर की गाड़ी नंबर पीबी 08 डीजी 5398 के साथ गुजरने लगे तो महिला कर्मी द्वारा ट्रैफिक नियमों की दुहाई दी जाने लगी।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लाइटों पर कई वाहन खड़े है। ऐसे में जैसे ही लाइट ग्रीन होती है तो पीसीआर कर्मी रॉंग साइड से महिला पुलिस कर्मी के सामने गाड़ी लेकर चला जाता है। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा खुद नियमों को तोड़ा गया हो, इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है। ऐसे में देखना यह है कि पुलिस कर्मी नियम तोड़ने को लेकर कोई कार्रवाई की जाती है या नहीं।
