Hocky Champion Trophy 2026
LudhianaPunjab News: कारोबारी की कार पर फायरिंगः पिता की छाती को छूकर...

Punjab News: कारोबारी की कार पर फायरिंगः पिता की छाती को छूकर बेटी की गर्दन में धंसी गोली, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः एल्डिको चौकी के पास वीरवार तड़के करीब 4 बजे बदमाशों ने एक रेत कारोबारी की कार पर फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में फिरोजपुर के रहने वाले रेत कारोबारी जसपाल और उनकी बेटी प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी (DMC) अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार कारोबारी अपनी बहन से मिलकर वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उनकी कार को घेरकर वारदात को अंजाम दिया। जसपाल अपनी बेटी के साथ कार में सवार थे। सुबह 4 बजे के करीब जैसे ही उनकी कार एल्डिको चौकी के पास रुकी तो बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने कार के आगे से 2 गोलियां चलाईं। पहली गोली सीधे कार के बोनट पर जा लगी। वहीं दूसरी गोली जसपाल की छाती को छूते (रगड़ खाते) हुए उनकी बेटी प्रिया की गर्दन में जा धंसी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि गोली चलाने वाले तीनों आरोपी बाइक पर आए थे। पुलिस अब वारदात स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। वहीं डीएमसी अस्पताल में पिता-पुत्री का इलाज जारी है और पुलिस जल्द ही उनके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने...

करवाचौथ पर Jalandhar सहित Punjab भर में आज इतने बजे होगा चांद का दीदार

जालंधर, ENS: आज सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक सुहागिन...

विदेश में रहकर करवाचौथ मनाती दिखी Priyanka Chopra, पति Nick संग शेयर की तस्वीरें

मनोरंजन: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भले ही इन दिनों...

Jalandhar News: थाने के बाहर हुआ हंगामा, शराब कारोबारी पर लगे गाड़ी छीनने के आरोप, कुणाल सहगल ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना 5 के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार शराब ठेकेदार के साथी...

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज यहां सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के...

करवाचौथ पर Jalandhar सहित Punjab भर में आज इतने बजे होगा चांद का दीदार

जालंधर, ENS: आज सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ...

विदेश में रहकर करवाचौथ मनाती दिखी Priyanka Chopra, पति Nick संग शेयर की तस्वीरें

मनोरंजन: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भले ही इन दिनों भारत से दूर है परंतु वह भारतीय रीति रिवाजों को...