Hocky Champion Trophy 2026
Nationalज़मीन में दबाकर रखी गई करोड़ों की नकदी बरामद

ज़मीन में दबाकर रखी गई करोड़ों की नकदी बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने बाराईपुर इलाके के एक घर के अंदर ज़मीन में दबाकर रखी गई भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। यह नकदी ज़मीन के नीचे कई नीले प्लास्टिक के ड्रमों में छिपाकर रखी गई थी। अधिकारियों ने खुदाई करके अब तक 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं, और कुल रकम 60 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि यह मामला पुणे की एक कंपनी से जुड़ी जांच से जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार, बरईपुर (रामनगर) इलाके का रहने वाला आरोपी कुछ साल पहले महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कंपनी में काम करता था।

आरोप है कि नोटबंदी के दौरान वह वहां से बोरियों में भरकर करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया था। इसके बाद वह अपने गांव लौट आया और उसने कई बीघा जमीन खरीदी। बाकी बचे हुए काले धन को उसने घर के अंदर ही जमीन में ड्रमों में छिपाकर दबा दिया। कैसे खुला राज़… यह राज तब खुला जब हाल ही में आरोपी का अपने पड़ोसी या रिश्तेदार से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बहस के दौरान जमीन में नोट दबे होने की बात बाहर आ गई और किसी तरह इसकी सूचना पुलिस तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने बुधवार रात आरोपी के घर को चारों तरफ से घेर लिया और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर घर के फर्श की खुदाई शुरू की गई। जैसे ही जमीन के अंदर से प्लास्टिक के ड्रम निकालकर खोले गए, पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। ड्रमों के अंदर नोटों के बंडल भरे हुए थे। इतना कैश बरामद कि मंगानी पड़ी मशीनें मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बैंक और संबंधित विभागों की टीमों को नोट गिनने वाली मशीनों के साथ मौके पर बुलाया। बुधवार देर रात तक करीब 4 करोड़ रुपये की गिनती पूरी हो चुकी थी। हालांकि, सूत्रों का दावा है कि अगर सभी ड्रमों की गिनती पूरी हो गई, तो यह कुल रकम 60 करोड़ रुपये से भी ज्यादा निकल सकती है। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। नोटों की गिनती का काम अभी जारी है और पूरी गिनती पूरी होने के बाद ही कुल रकम का आधिकारिक आंकड़ा सामने आ पाएगा। इस चौंकाने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: फर्जी पुलिस कर्मी पर लगे पैसे छीनने के आरोप, SHO ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदा थाना क्षेत्र के अड्डा नूरपुर में...

खाद्य विभाग ने किया कोल्ड स्टोरेज से 40,000 किलो संदिग्ध मावा जब्त

अहमदाबाद। दीवाली से पहले अहमदाबाद में खाद्य सुरक्षा को...

28 साल की उम्र में Ireland के मशहूर क्रिकेटर ने लिया सन्यास, वर्ल्ड कप का रह चुके हैं हिस्सा

खेल: आयरलैंड के लेग स्पिनर बेन व्हाइट ने सिर्फ 28 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने...

Punjab News: कारोबारी की कार पर फायरिंगः पिता की छाती को छूकर बेटी की गर्दन में धंसी गोली, देखें वीडियो

लुधियानाः एल्डिको चौकी के पास वीरवार तड़के करीब 4 बजे बदमाशों ने एक रेत कारोबारी की कार पर फायरिंग...

Jalandhar News: फर्जी पुलिस कर्मी पर लगे पैसे छीनने के आरोप, SHO ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदा थाना क्षेत्र के अड्डा नूरपुर में खाकी वर्दी का झांसा देकर एक मजदूर को ठगने का...

Punjab News: श्रद्धेय संतों की याद में डेरा कर सेवा संत भूरी वाले में कार्यक्रम, श्रद्धालु हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

अमृतसरः तरनतारन रोड पर स्थित डेरा कर सेवा संत भूरी वाले में संत बाबा जैमल सिंह जी, संत बाबा...