Himachal Govtइंटर्नशिप स्टाइपंड बढ़ाने पर प्रदेश सरकार करेगी विचार : CM Sukhu

इंटर्नशिप स्टाइपंड बढ़ाने पर प्रदेश सरकार करेगी विचार : CM Sukhu

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उनके विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से चिकित्सा शिक्षा, आर्थिक सहायता, कॉलेज के बुनियादी ढांचे, विदेश में एक्सपोजर विजिट और पीजी सीटों की संख्या बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

द्वितीय वर्ष की छात्रा बबीता ने मुख्यमंत्री से पूछा कि विद्यार्थियों को आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई न छोड़नी पड़े, इसके लिए राज्य सरकार क्या कदम उठा रही है? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के अंतर्गत 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को 20 लाख रुपये तक का ऋण एक प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध करवा रही है।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पीजी सीटों की संख्या पहले आठ थी, जो अब बढ़कर 57 हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में पहले कुल 277 पीजी सीटें थीं। राज्य सरकार के प्रयासों से इस वर्ष 320 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हुई हैं, जिससे प्रदेश में पीजी सीटों की कुल संख्या बढ़कर 597 हो गई है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

रामपुर बेली पुल 28 अक्तूबर से 27 अप्रैल तक रहेगा बंद

ऊना: ऊना-संतोखगढ़ सड़क पर न्यू रामपुर बेली ब्रिज के...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा मकोका

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई...

विधायक सतपाल सत्ती की बीमारी पर व्यंग्य को लेकर सतपाल रायजादा का पलटवार

बोले- ‘महाभारत के युद्ध की शुरुआत इन्होंने की, माफी...

Jalandhar News: पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, हुआ हंगामा, देखें वीडियो 

जालंधर: वेस्ट हल्के में स्थित पारस स्टेट कॉलोनी में...

रामपुर बेली पुल 28 अक्तूबर से 27 अप्रैल तक रहेगा बंद

ऊना: ऊना-संतोखगढ़ सड़क पर न्यू रामपुर बेली ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते रामपुर बेली पुल 28 अक्तूबर से...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा मकोका

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।...

स्वर्णिम हरोली के संकल्प को साकार करने में जुटे मुकेश अग्निहोत्री, विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

खड्ड में 14 करोड़ का इंडोर स्टेडियम, पंजावर में सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र और स्वां नदी पर बन रहे पुलों...

विधायक सतपाल सत्ती की बीमारी पर व्यंग्य को लेकर सतपाल रायजादा का पलटवार

बोले- ‘महाभारत के युद्ध की शुरुआत इन्होंने की, माफी हम नहीं मांगेंगे’भाजपा नेताओं के पहले माफी मांगने की रखी...