शिमला: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि तथा शांति की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू दशहरा केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध देव संस्कृति और सदियों पुरानी विरासत का जीवंत प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की इस अनूठी लोक-संस्कृति, देव परंपराओं और धार्मिक स्थलों के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर व अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।