जालंधर: वेस्ट हल्के में स्थित पारस स्टेट कॉलोनी में एक महिला ने पति को दूसरी महिला के घर से रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर भारी हंगामा हो गया। हंगामे के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गये। इसके बाद उस महिला द्वारा पति पर धोका देने के आरोप लगाए। महिला ने बताया कि उसके पति के किसी और महिला के साथ रिलेशन है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति ने कई बार बताया है कि वह उक्त महिला के साथ बीयर भी पीता है।
जानकारी के अनुसार दूसरी महिला जिसके साथ रिलेशन बनाने के आरोप लग रहे है, उसकी 13 साल की बेटी की पिछले साल पड़ोसी ने रेप की कोशिश के दौरान हत्या कर दी थी। इसके बाद उक्त मामला काफी चर्चा में आया था।
उक्त महिला के पति की मौत पहले ही हो चुकी थी और पिछले ही साल बेटी की हत्या हो गई थी। हालांकि इस मामले को लेकर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस टीम ने मामले संबंधी मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में जुट गई है।