बोले- ‘महाभारत के युद्ध की शुरुआत इन्होंने की, माफी हम नहीं मांगेंगे’भाजपा नेताओं के पहले माफी मांगने की रखी मांग
ऊना/सुशील पंडितः भाजपा विधायक सतपाल सत्ती की बीमारी को लेकर किए गए व्यंग्य के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। ऊना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सतपाल रायजादा ने कहा कि महाभारत के युद्ध की शुरुआत इन लोगो ने की है और अब हम माफी नहीं मांगेगी। उन्होंने कहा कि यदि यह लोग पहले माफी मांगते हैं, तो फिर हमसे जो गलतियों हुई है उसके लिए भी माफी मांगी जा सकती है। अन्यथा भाजपा नेताओं के बयान और व्यवहार का जवाब उसी अंदाज में दिया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सतपाल रायजादा ने भाजपा नेताओं राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, अजय जोशी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा कांग्रेस नेताओं को लेकर दिए गए बयानों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मीडिया के सामने प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के इन बयानों से महिलाओं के प्रति उनकी सोच और सम्मान का अंदाजा लगाया जा सकता है। रायजादा ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले कांग्रेस नेता सतपाल सत्ती की बीमारी को लेकर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि होटल को लेकर सतपाल सत्ती द्वारा उन पर की गई टिप्पणियों के बाद उन्होंने उनके साथ मंच साझा करना बंद कर दिया था। ऐसे में उनकी बीमारी के बारे में जानकारी लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और सिमी अग्निहोत्री का अपमान किया है। पहले भाजपा नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। रायजादा ने कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता डरने वाले नहीं हैं। सतपाल रायजादा ने चेतावनी देते हुए कहा कि आग उगलने वाले नेताओं के मुंह सील किए जाएंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सीधे तौर पर लड़ी जाएगी और कांग्रेस पार्टी अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम करती रहेगी।रायजादा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ेगी और अन्य पार्टियों को भी बातचीत के माध्यम से साथ लेकर चलने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से चुनावी बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहेगी।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में कोई भी चुनाव नहीं लड़ा जाएगा।