Himachal Govtदेवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत...

देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गत सायं अतंरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा-2026 के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए देवी-देवताओं के नजराने में पांच प्रतिशत तथा बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने और देवताओं के मुख्य गूर को 1100 रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कुल्लू जिला के लेफ्ट बैंक को जोड़ने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये और मणिकर्ण सड़क के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्रदान करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने दशहरा उत्सव में प्रतिभागी महिला मंडलों को 35-35 हजार रुपये की सम्मान राशि देने तथा बजौरा स्कूल में विज्ञान भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ की राशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कुल्लू जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेगी, ताकि जिला के लोगों को यहां बेहतर उपचार सुविधा मिल सके। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ को नियुक्त करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला अस्पताल में विश्व स्तरीय तकनीक की सुविधा प्रदान करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में आई आपदा के दौरान कुल्लू जिला में सबसे ज्यादा क्षति हुई लेकिन मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों के साथ वे स्वयं दिन-रात यहां लोगों को राहत पहुंचाने के धरातल पर निरंतर कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान कुल्लू के लोगों ने पर्यटकों को राहत पहुंचाने के लिए सराहनीय कार्य किया। इस सेवा भाव को देश-विदेश के लोग कभी नहीं भुला पाएंगे।

हिमाचल प्रदेश में देव परंपराओं को सर्वोच्च स्थान दिया गया है और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से ही कुल्लू दशहरा उत्सव संपन्न होता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अधिक संख्या में देवी-देवताओं और लोगों ने दशहरा उत्सव में भाग लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ग्रीन फील्ड में चली गोली, महिला की मौत, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के ग्रीन फील्ड इलाके में गोली चलने...

Jalandhar News: तेज रफ्तार कार का कहर, 10 माह की बच्ची की मौत, चालक फरार, देखें Live

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में बच्ची की सड़क हादसे...

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

चंडीगढ़: केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा देशभर में शुरू की...

Punjab News: बहन से छेड़छाड़ से रोकना पड़ा महंगा, किया नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले में एक हैरन जनक हत्या का मामला...

Punjab News: ग्रीन फील्ड में चली गोली, महिला की मौत, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के ग्रीन फील्ड इलाके में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां इस घटना में गोली...

LPU ने 5वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की मेजबानी की

जालंधर (Ens): दुनिया के प्रमुख शिक्षाविदों को एक साथ लाते हुए, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने 'वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन...

Jalandhar News: तेज रफ्तार कार का कहर, 10 माह की बच्ची की मौत, चालक फरार, देखें Live

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो...

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

चंडीगढ़: केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा देशभर में शुरू की गई पहल के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य में...