Punjab Govtपंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा...

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: CM Mann

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें राज्य के अधिकारों को रेखांकित किया गया। अदालतों से लेकर सड़कों तक लड़ाई लड़ने का संकल्प लेते हुए उन्होंने सवाल किया कि राजस्थान बिना कोई भुगतान किए पंजाब के पानी का उपयोग कैसे कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार राज्य के सिंचाई ढांचे को मजबूत कर रही है। पिछले चार सालों में नहरी पानी की पहुंच को खेतों के 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 80 प्रतिशत तक किया गया है और 14,000 किलोमीटर लंबी पाइपलाइनें बिछाई गई हैं।

पंजाब विधान सभा सत्र के अंतिम दिन नदी जल और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रस्तावों पर चर्चा में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब अब अपने कीमती जल संसाधनों के वितरण में हो रही अन्यायपूर्णता को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “पानी राज्य का विषय है और हेडवर्क्स का नियंत्रण राज्यों के पास होता है। पंजाब अपने पानी की रक्षा के लिए पूरी ताकत से आवाज उठाएगा और राज्य के हितों का नुकसान नहीं होने देगा।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि दशकों से पंजाब के हितों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि राज्य को साल 1960 तक अपनी नदियों के पानी पर रॉयल्टी मिलती थी, जिसके बाद यह भुगतान पूरी तरह बंद हो गया। उन्होंने कहा, “पंजाब का अपनी नदियों के पानी की रॉयल्टी के रूप में 1.44 लाख करोड़ रुपये का जायज दावा बनता है। राजस्थान पंजाब से मुफ्त पानी प्राप्त कर रहा है और इसका उपयोग आर्थिक लाभ कमाने के लिए कर रहा है। पंजाब के लोगों, विशेष रूप से हमारे किसानों ने देश का पेट भरने के लिए अथाह कुर्बानियां दी हैं।जब उनके अपने प्राकृतिक संसाधनों की बात आती है तो उनके साथ किया गया भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता।”

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

रामपुर बेली पुल 28 अक्तूबर से 27 अप्रैल तक रहेगा बंद

ऊना: ऊना-संतोखगढ़ सड़क पर न्यू रामपुर बेली ब्रिज के...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा मकोका

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई...

विधायक सतपाल सत्ती की बीमारी पर व्यंग्य को लेकर सतपाल रायजादा का पलटवार

बोले- ‘महाभारत के युद्ध की शुरुआत इन्होंने की, माफी...

Jalandhar News: पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, हुआ हंगामा, देखें वीडियो 

जालंधर: वेस्ट हल्के में स्थित पारस स्टेट कॉलोनी में...

रामपुर बेली पुल 28 अक्तूबर से 27 अप्रैल तक रहेगा बंद

ऊना: ऊना-संतोखगढ़ सड़क पर न्यू रामपुर बेली ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते रामपुर बेली पुल 28 अक्तूबर से...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा मकोका

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।...

स्वर्णिम हरोली के संकल्प को साकार करने में जुटे मुकेश अग्निहोत्री, विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

खड्ड में 14 करोड़ का इंडोर स्टेडियम, पंजावर में सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र और स्वां नदी पर बन रहे पुलों...

विधायक सतपाल सत्ती की बीमारी पर व्यंग्य को लेकर सतपाल रायजादा का पलटवार

बोले- ‘महाभारत के युद्ध की शुरुआत इन्होंने की, माफी हम नहीं मांगेंगे’भाजपा नेताओं के पहले माफी मांगने की रखी...