Himachal GovtCM Sukhu ने हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से बने...

CM Sukhu ने हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से बने अकादमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक ब्लॉक का लोकार्पण किया। यह कदम चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में मील पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज, हमीरपुर का भी शुभारंभ किया। इस कॉलेज में कुल 210 सीटों के साथ चार पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनमें बैचलर ऑफ मेडिकल लैब साइंस की 60 सीटें, बैचलर ऑफ रेडियोलॉजी की 60 सीटें, बैचलर ऑफ एनेस्थीसिया की 60 सीटें तथा डायलिसिस की 30 सीटें शामिल हैं।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चिकित्सकों और अन्य चिकित्सा पेशेवरों को सहयोग प्रदान करने तथा मरीजों की सुविधा के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एलाइड एंड हेल्थकेयर शिक्षा को सुदृढ़ करना आवश्यक है। इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत से स्वास्थ्य क्षेत्र की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कुशल कार्यबल तैयार करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में अवसरों के नए द्वार खोलेगा और युवाओं के लिए शैक्षणिक अवसरों का विस्तार करेगा। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न विशिष्ट क्षेत्रों में प्रशिक्षित मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी योगदान देगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

रामपुर बेली पुल 28 अक्तूबर से 27 अप्रैल तक रहेगा बंद

ऊना: ऊना-संतोखगढ़ सड़क पर न्यू रामपुर बेली ब्रिज के...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा मकोका

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई...

विधायक सतपाल सत्ती की बीमारी पर व्यंग्य को लेकर सतपाल रायजादा का पलटवार

बोले- ‘महाभारत के युद्ध की शुरुआत इन्होंने की, माफी...

Jalandhar News: पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, हुआ हंगामा, देखें वीडियो 

जालंधर: वेस्ट हल्के में स्थित पारस स्टेट कॉलोनी में...

रामपुर बेली पुल 28 अक्तूबर से 27 अप्रैल तक रहेगा बंद

ऊना: ऊना-संतोखगढ़ सड़क पर न्यू रामपुर बेली ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते रामपुर बेली पुल 28 अक्तूबर से...

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगा मकोका

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।...

स्वर्णिम हरोली के संकल्प को साकार करने में जुटे मुकेश अग्निहोत्री, विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

खड्ड में 14 करोड़ का इंडोर स्टेडियम, पंजावर में सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र और स्वां नदी पर बन रहे पुलों...

विधायक सतपाल सत्ती की बीमारी पर व्यंग्य को लेकर सतपाल रायजादा का पलटवार

बोले- ‘महाभारत के युद्ध की शुरुआत इन्होंने की, माफी हम नहीं मांगेंगे’भाजपा नेताओं के पहले माफी मांगने की रखी...