Haryana Govtसड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आए विकास...

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आए विकास एवं पंचायत मंत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की सहायता के लिए तत्काल कदम उठाकर मानवीय संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। सड़क पर हुए हादसे को देखकर मंत्री ने अपने काफिले को तुरंत रुकवाया और घायल चालक को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से अपने काफिले में चल रही पायलट गाड़ी से अस्पताल भिजवाया।

उल्लेखनीय है कि मंत्री कृष्णलाल पंवार आज पानीपत जिले के मडलौडा स्थित अपने निवास से चरखी दादरी में आयोजित कबड्डी खेल ट्रायल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान 152-डी पर जींद जिले के जुलाना के पास एक पिकअप गाड़ी और कैंटर के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पिकअप गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक राजस्थान के पिलानी का निवासी बताया गया है।

हादसे को देखते ही मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बिना किसी देरी के अपना काफिला रुकवाया और दुर्घटनास्थल पर घायल व्यक्ति की सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने मानवीय संवेदना दिखाते हुए अपने काफिले में चल रही पायलट गाड़ी के माध्यम से घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, ताकि उसे जल्द से जल्द उपचार मिल सके। इस दौरान मंत्री ने प्राथमिकता घायल व्यक्ति को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने को दी। सड़क हादसे के समय मंत्री द्वारा अपना काफिला रुकवाकर घायल चालक को अस्पताल भिजवाने की इस पहल ने मानवीय संवेदना, तत्परता और जनसेवा के महत्व को रेखांकित किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Haryana News: पुलिस ने 48 घंटे के अंदर दबोचे 3 शातिर चोर, देखें वीडियो

3.50 लाख की कीमत के गहने, स्कूटी व अन्य...

Punjab News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपी से 3 कार और 1 बाइक बरामद चंडीगढ़ः वाहन...

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

चंडीगढ़: भारतीय निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्तों,...

स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुआ सबसे ज्यादा सुधार : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर के नए अकादमिक ब्लॉक का...

Haryana News: पुलिस ने 48 घंटे के अंदर दबोचे 3 शातिर चोर, देखें वीडियो

3.50 लाख की कीमत के गहने, स्कूटी व अन्य सामान बरामद कर भेजा जेल पंचकूलाः शहर में चोरी और स्नैचिंग...

Punjab News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपी से 3 कार और 1 बाइक बरामद चंडीगढ़ः वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनीमाजरा थाना पुलिस को...

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने की अपील की

चंडीगढ़: श्री गुरु नानक देव जी के ‘सर्वजन के कल्याण’ के संदेश को प्रमुखता देते हुए पंजाब के शिक्षा...