Haryana Govtपंजाब सरकार सामाजिक समानता को कर रही है मजबूत

पंजाब सरकार सामाजिक समानता को कर रही है मजबूत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 1,353 अंतरजातीय विवाहित जोड़ों को 4.06 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़: सामाजिक समानता, आपसी सम्मान और जातिगत भेदभाव से मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 1,353 अंतरजातीय विवाहित जोड़ों को 4.06 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की है। यह पहल समाज में समानता, भाईचारे और सामूहिक सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह जानकारी देते हुए पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के तहत लागू की जा रही इस योजना का उद्देश्य अंतरजातीय विवाहों को प्रोत्साहित करना, सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप देना है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र अंतरजातीय विवाहित जोड़े को 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। इसमें से 30,000 रुपये लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में सीधे जमा किए जाते हैं, जबकि 20,000 रुपये राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित जोड़े में से एक जीवनसाथी का अनुसूचित जाति (एससी) और दूसरे का गैर-अनुसूचित जाति (नॉन-एससी) से संबंधित होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, लड़के की आयु कम से कम 21 वर्ष और लड़की की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। पात्र जोड़े विवाह की तिथि से तीन वर्ष के भीतर इस सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का उद्देश्य ऐसे समाज का निर्माण करना है, जहां प्रत्येक नागरिक को जाति, वर्ग या सामाजिक पृष्ठभूमि से ऊपर उठकर समान सम्मान, अधिकार और अवसर प्राप्त हों।

उन्होंने कहा कि अंतरजातीय विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं होते, बल्कि ये सामाजिक सोच में सकारात्मक बदलाव के प्रतीक भी हैं। ऐसे विवाह जातिगत विभाजन की बाधाओं को दूर करते हुए आपसी सम्मान, समानता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह वित्तीय सहायता केवल आर्थिक मदद नहीं है, बल्कि उन जोड़ों के प्रति पंजाब सरकार के सम्मान और प्रोत्साहन का प्रतीक भी है, जो समानता और भाईचारे के मूल्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने पात्र अंतरजातीय विवाहित जोड़ों से अपील की कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर इस योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा जन-केंद्रित योजनाओं को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक सरकारी सहायता समय पर पहुंच सके। पंजाब सरकार सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के संवैधानिक मूल्यों को जमीनी स्तर पर साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग को घर में भेजकर चोरी करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः जर्नेल एन्क्लेव में एक घर में हुई चोरी...

मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर NCC हैंगर का किया उद्घाटन

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू...

Punjab News: नाबालिग को घर में भेजकर चोरी करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जीरकपुरः जर्नेल एन्क्लेव में एक घर में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे से भी कम...

भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा में कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने की शिरकत, श्रद्धा से किया नमन

चंडीगढ़/लुधियाना: भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय धार्मिक समागम के तहत श्री गुरु रविदास मंदिर...

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और पंजाब का पानी हड़पने के लिए वोट मांग रही है भाजपा-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पटियाला: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भाजपा पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा...

मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर NCC हैंगर का किया उद्घाटन

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला स्थित भुंतर हवाई अड्डे पर 75 लाख रुपये की...