ऊना। जिला ऊना में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो वाहनों के चालान किए। दोनों मामलों का मौके पर ही निपटारा करते हुए कुल 10,000 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। जिला पुलिस के अनुसार 25 अक्टूबर को अवैध खनन अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।