ऊना। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की भाषा और सभ्यता को लेकर तीखे शब्द कहे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय और स्थानीय नेता निरंतर अभद्र अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2014 से सत्ता से बाहर है इसीलिए उसके नेता बौखलाहट में सभ्यता और संस्कृति को पीछे छोड़ अमर्यादित भाषा बोल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिग्गज सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को मौत के सौदागर कहा, राहुल गांधी ने पीएम को चोर तक कहा और उनकी माता तक को अपशब्द बोले। राम कुमार ने कहा कि अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपने कार्यकर्ता की टिप्पणी को पूरा सुने बिना पीएम को पिता की अभद्र अमर्यादित टिप्पणी की। भाजपा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि चार बार के विधायक सतपाल सत्ती पर कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने जो बीमारी पर व्यंग किया वो निन्दनीय है और स्पष्ट रूप से अभद्रत की निशानी है।
राम कुमार ने कहा कि अब रायजादा प्रकरण में भी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की चुप्पी कौरवों से कम नहीं है। भाजपा नेता ने रायजादा द्वारा उनके होटल में सत्ती द्वारा लगाए गए वेश्यावृत्ति के बिना प्रमाण आरोप वाले मुद्दे पर कहा कि यह विषय अब कोर्ट में है इसीलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। जबकि प्रिंयका गांधी और विधानसभा पटल पर महिलाओं के बारे में सत्ती की टिप्पणी पर रायजादा के उठाए प्रश्न पर कहा कि सतपाल सत्ती ने कभी अहंकार वश ऐसी बातें नहीं की और उनके बयानों को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है।