Himachal Govtमुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर में माथा टेका, 25 लाख...

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शिमला के कृष्णा नगर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में माथा टेका और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि हमारी संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक हैं। रामायण की रचना के माध्यम से उन्होंने मानवता को सत्य, न्याय, करुणा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया, जो आज भी समाज का मार्गदर्शन करता है।

उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर मिलें और कोई भी व्यक्ति सामाजिक या आर्थिक अभाव के कारण पीछे न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक जीवन, बेहतर शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्रदान करना है। इसी सोच के अनुरूप प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों को पक्का मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

योजना का लाभ लेने के लिए पात्र परिवार की वार्षिक आय अढ़ाई लाख रुपये से कम होनी चाहिए तथा परिवार के पास अपना पक्का मकान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी समुदायों को उचित मान-सम्मान और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृष्णा नगर क्षेत्र में अनेक परिवार लंबे समय से रह रहे हैं। इन परिवारों और यहां स्थित मकानों की गणना की जाएगी तथा उनके कल्याण के लिए एक योजना बनाने पर विचार किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कृष्णा नगर में मेडिकल कैंप का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, संजय अवस्थी, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य दिग्विजय मल्होत्रा, महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्षद, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पंजाब सरकार सामाजिक समानता को कर रही है मजबूत

 1,353 अंतरजातीय विवाहित जोड़ों को 4.06 करोड़ रुपये की...

हरियाणा में अब तक 37.27 लाख मीट्रिक टन धान की हुई आवक और 30.69 लाख मीट्रिक टन की हुई खरीद

चंडीगढ़। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

‘Work from Home’ के नाम पर महिला से लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से मिला रिमांड, देखें वीडियो

पंचकूलाः ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच...

मुख्यमंत्री ने कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206 करोड़ रुपये की 25 विकास परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास किए

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खु ने आज कुल्लू जिला के कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206.32 करोड़...

पंजाब सरकार सामाजिक समानता को कर रही है मजबूत

 1,353 अंतरजातीय विवाहित जोड़ों को 4.06 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान: डॉ. बलजीत कौर चंडीगढ़: सामाजिक समानता, आपसी सम्मान...

हरियाणा में अब तक 37.27 लाख मीट्रिक टन धान की हुई आवक और 30.69 लाख मीट्रिक टन की हुई खरीद

चंडीगढ़। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की...

महर्षि वाल्मीकि जी का साहित्य और जीवन दर्शन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

चंडीगढ़। महर्षि वाल्मीकि जी ने महाकाव्य रामायण के माध्यम से समाज को आदर्श जीवन, रिश्तों की मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और...