ऊना/सुशील पंडित। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने सदाशिव मंदिर, तलमेहड़ा का भ्रमण किया तथा मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देना था। इस दौरान स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर और उसके आसपास की सफाई की तथा लोगों को अपने वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने गौशाला का भी भ्रमण किया। वहाँ उन्होंने गौसेवा के महत्व को समझा और पशुओं के प्रति दया एवं करुणा की भावना विकसित करने का संदेश प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजपाल राणा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर तजिंदर कुमारी और मीनाक्षी भी उपस्थित रहीं। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ इस गतिविधि में भाग लिया।