Himachal Govtआगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश...

आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकार : CM Sukhu

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र के विकास पर 10,000 से 15,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है। प्रदेश में हाई-एंड पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। इसके तहत पर्यटन अधोसंरचना के विकास के साथ-साथ हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री आज शिमला जिला के नालदेहरा स्थित गोल्फ कोर्स में 24 और 25 अक्तूबर को आयोजित कोटी गोल्फ कप-2026 टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। इस प्रतियोगिता में 80 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें ट्रॉफियां प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार से बड़े विमानों का संचालन संभव हो सकेगा। इससे प्रदेश में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी और हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गोल्फ कोर्स के विकास के लिए 1.82 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है। समारोह में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, महाधिवक्ता अनूप रतन, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह तथा कोटी गोल्फ क्लब और नालदेहरा गोल्फ क्लब के सदस्य एवं पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं दिलाना सरकार की प्राथमिकता – Shyam Singh Rana

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

प्रदेश के हर गांव में ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं विकसित करना सरकार का लक्ष्य

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल...

पलवल में हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 का हुआ भव्य समापन

चंडीगढ़: खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम...

मंत्री ने जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: प्रदेश के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी मंत्री...

संत परंपरा ने समाज को सदैव प्रेम, करुणा व मानवता का मार्ग दिखाया

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने...

किसानों को मंडियों में बेहतर सुविधाएं दिलाना सरकार की प्राथमिकता – Shyam Singh Rana

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रविवार को गुरुग्राम की जटौली और फर्रूखनगर...

प्रदेश के हर गांव में ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं विकसित करना सरकार का लक्ष्य

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों...

पलवल में हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 का हुआ भव्य समापन

चंडीगढ़: खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की धरती सदियों से कुश्ती और...

मंत्री ने जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: प्रदेश के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को हिसार के गाँव न्याणा स्थित...