Punjab Govtखनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन...

खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य भर में अवैध खनन के विरुद्ध मुहिम में और तेजी लाई है। खनन विभाग ने 23 और 24 अक्टूबर की मध्य रात्रि श्री आनंदपुर साहिब की नंगल तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले गांव भल्लाण में छापेमारी के दौरान अवैध खनन के लिए इस्तेमाल की जा रही एक पोकलेन मशीन और एक टिपर को जब्त किया। इसके साथ ही अवैध खनन गतिविधियों में शामिल एक व्यक्ति को भी मौके पर पकड़ा गया है।

इस कार्रवाई संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के खनन और भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि गैर-कानूनी खनन गतिविधियों को रोकने के लिए विभाग द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने और निर्धारित कानून के अनुसार खनन गतिविधियां सुनिश्चित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह विशेष छापेमारी खास तौर पर खनिजों के अवैध खनन को रोकने और खनन कार्यों में भारी मशीनरी के अनधिकृत उपयोग की जांच करने के लिए की गई। मौके से जब्त की गई मशीनरी और दोषी की गिरफ्तारी विभाग की उक्त कार्रवाई की सफलता का प्रमाण है।

खनन और भू-विज्ञान मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा, “विभाग अवैध खनन के विरुद्ध अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखेगा और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि राज्य भर में गैर-कानूनी खनन गतिविधियों को रोकने के साथ-साथ कीमती खनिज संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘क्विज़ ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’ का आयोजन

ऊना: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में कक्षा पहली से...

हरियाणा में ₹219.91 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Punjab News: चार वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक व एक्टिवा बरामद, देखें वीडियो

जीरकपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के...

राखीगढ़ी की विरासत हमारी ऐतिहासिक पहचान, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी – Krishan Lal Panwar

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल...

भिवानी के भीम स्टेडियम में सजेगा चैंपियंस का मंच, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे सम्मानित

चंडीगढ़: हरियाणा की खेल नीति और खिलाड़ियों की उपलब्धियों...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘क्विज़ ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’ का आयोजन

ऊना: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘क्विज़ ऑन एनवायरनमेंट एंड...

हरियाणा में ₹219.91 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित उच्चाधिकार प्राप्त कार्य क्रय...

Punjab News: चार वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक व एक्टिवा बरामद, देखें वीडियो

जीरकपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

राखीगढ़ी की विरासत हमारी ऐतिहासिक पहचान, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी – Krishan Lal Panwar

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि राखीगढ़ी की ऐतिहासिक धरती हमारी प्राचीन...