Himachal GovtCM Sukhu ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकाथान को दिखाई हरी झंडी

CM Sukhu ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकाथान को दिखाई हरी झंडी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के खेल एवं सांस्कृतिक क्लब के शुभारम्भ अवसर पर अपने सरकारी आवास ओक-ओवर शिमला से इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला तक वॉकाथान को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वॉकाथान में निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्लब के गठन का मुख्य उद्देश्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, खेल भावना, सांस्कृतिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि क्लब कर्मचारियों के बीच टीम वर्क, अनुशासन, आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए खेल टूर्नामेंट, एथलेटिक प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि क्लब खेल सांस्कृतिक प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें निखारने, पारंपरिक हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने तथा विभागीय कर्मियों के बीच एकता और सद्भाव को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक कार्य वातावरण के साथ-साथ अधिकारियों और कर्मचारियों का कल्याण और सर्वांगीण विकास होगा।

 

 

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान – Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटी...

Amul की Chocolate से निकला जिंदा कीड़ा, पीड़ित ने FSSAI से की शिकायत, देखें वीडियो

शिमलाः अगर आप भी चॉकलेट खाने के शौकीन है...

मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यजीव बोर्ड की 12वीं बैठक की अध्यक्षता की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...

Jalandhar News: ED ने दिल्ली से ट्रैवल एजेंट को किया गिरफ्तार, कोर्ट से मिला रिमांड, देखें वीडियो

4.68 करोड़ की नकदी, 313 किलो चांदी, और 6 सोना पहले हो चुका है बरामद जालंधर, ENS: प्रवर्तन निदेशालय (ED)...

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान – Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटी का विवाह जहां खुशियों का अवसर होता है, वहीं यह...

Amul की Chocolate से निकला जिंदा कीड़ा, पीड़ित ने FSSAI से की शिकायत, देखें वीडियो

शिमलाः अगर आप भी चॉकलेट खाने के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, अमूल कंपनी...

पलक झपकते सड़क गई सड़क, पड़ा 15 फीट लंबा और 10 फीट गहरा गड्ढा, देखें वीडियो

आगरा: शहर में एक बार फिर अचानक से सड़क धंसने की घटना सामने आई है। शहर के प्रमुख पालीवाल...