JalandharMeharchand Polytechnic College के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने किया Educational Industrial...

Meharchand Polytechnic College के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने किया Educational Industrial Tour

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने एजुकेशनल इंडस्ट्रियल का टूर किया। यह टूर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की अध्यक्ष ऋचा अरोड़ा और प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। यह टूर इसलिए किया गया ताकि विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के बारे में और पता चल पाए। इस दौरान उन्हें औद्योगिक कार्यप्रणाली के बारे में अनुभव भी दिया गया। इस टूर में विद्यार्थियों ने एयर फोर्स हेरिटेज म्यूजियम चंडीगढ़ का दौरा किया।

वहां पर उन्होंने भारतीय वायु सेना के इतिहास और तकनीकी विकास के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद विद्यार्थियों नॉर्दन रेलवे वॉर्कशॉप कालका पहुंचे वहां पर उन्होंने हिमालयन रेलवे के रखरखाव, इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं और वर्कशॉप में होने वाले कामों की जानकारी मिली। पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (पीईडीए) के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को नई ऊर्जा तकनीक, ऊर्जा संरक्षण के बारे में भी जानकारी हासिल हुई। तकनीकी भ्रमण के अलावा विद्यार्थियों ने रामकृष्ण मिशन आश्रम चंडीगढ़ में स्वामी भीतिहरानन्द के निर्देशन में ध्यान भी किया।

विद्यार्थियों ने आश्रम में पंजाब यूनिवर्सिटी से आए हुए अतिथि वक्ता से प्रेरणादायक व्याख्यान भी सुना। इस सेशन में उनको मानसिक स्वास्थ्य, पॉजिटिव सोच, अनुशासन और आत्मविश्वास के बारे में भी बताया गया। टूर में विद्यार्थियों ने कसौली हिल स्टेशन का भी दौरा किया। वहां पर उन्हें प्रकृति के बीच में कुछ समय बिताने और मनोरंजन का मौका मिला।टूर में लेक्चरर प्रभु दयाल, अमित शर्मा ने टूर इंचार्ज के तौर पर विद्यार्थियों के साथ रहकर सभी गतिविधियों पर नजर रखी।

एजुकेशनल इंडस्ट्रियल टूर विद्यार्थियों के लिए ज्ञान से भरा हुआ और प्रेरणादायक रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को जो भी ज्ञान मिला उससे वह नए अनुभव से जुड़े। इसके अलावा तकनीकी दक्षता और पॉजिटिव दृष्टिकोण को विकसित करने में भी इस टूर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने इस टूर के सफल आयोजन के लिए प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह और विभाग की अध्यक्ष ऋचा अरोड़ा के मार्गदर्शन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सरेआम स्कॉर्पियों सवार ने किया अपहरण, ड्रेन से शव बरामद, देखें वीडियो

पटियालाः जिले के डकाला में युवक का अपहरण कर...

Punjab News: 14.965 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुरः सीमा पार और अंतर-जिला नशीले पदार्थों की तस्करी...

दुनिया के सबसे खराब AQI लिस्ट में शामिल हुआ Lahore, दिल्ली को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित...

Jalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, स्टेडियम पहुंची Malaysia टीम, खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

जालंधरः एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए...

Punjab News: इन इलाकों में पुलिस की छापेमारी, 50 काबू, 18 मामले दर्ज, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशे के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन...

Punjab News: सरेआम स्कॉर्पियों सवार ने किया अपहरण, ड्रेन से शव बरामद, देखें वीडियो

पटियालाः जिले के डकाला में युवक का अपहरण कर हत्या कर दी गई। उसका शव संगरूर जिले के काला...

Punjab News: 14.965 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुरः सीमा पार और अंतर-जिला नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर रेंज की एंटी-नारकोटिक्स टास्क...

दुनिया के सबसे खराब AQI लिस्ट में शामिल हुआ Lahore, दिल्ली को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन चुका है। लाहौर का एक्यूआई 410 तक पहुंच...

Jalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, स्टेडियम पहुंची Malaysia टीम, खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

जालंधरः एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से जालंधर...