FazilkaPunjab News: मलोट-अबोहर हाईवे पर पिकअप ने पुलिस कांस्टेबल को कुचला, मौत;...

Punjab News: मलोट-अबोहर हाईवे पर पिकअप ने पुलिस कांस्टेबल को कुचला, मौत; आरोपी चालक फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लंबीः मलोट-अबोहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव पक्की टिब्बी के निकट अंतरजिला नाके पर ड्यूटी कर रहे पंजाब पुलिस के सीनियर कांस्टेबल की तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदन पांडे (36) के रूप में हुई है। वह थाना कबरवाला में तैनात थे।

गत रात्रि करीब 10 बजे चंदन पांडे साथी पुलिस कर्मियों के साथ नाके पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मलोट की ओर से आई तेज रफ्तार पिकअप बैरिकेड पार कर उन्हें टक्कर मारते कुचल गई। हादसे के बाद चालक कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को पहले सिविल अस्पताल मलोट और फिर आदेश अस्पताल भुच्चो ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में माता, पत्नी, दो बच्चे और भाई हैं। घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

डीएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल पिकअप बरामद कर ली गई है। बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, Kieron Pollard को दी अहम जिम्मेदारी

मुबंईः आईपीएल का खिताब पांच बार जीतने वाली मुंबई...

झोटा हत्याकांडः मानसा मेडिकल हॉल में CBI की दबिश, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर सिंह झोटा की हत्या मामले में सीबीआई...

1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त, 2 गिरफ्तार

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (RGIA) पर गुरुवार...

Punjab News: नौजवान का कत्ल, शरीर से अलग की कलाई, काटकर दुकान को देकर आरोपी फरार, देखे वीडियो

लुधियानाः जिले ग्यासपुरा इलाके के व्यक्ति का हमलावारों द्वारा...

Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई मेयर को मिला ई-मेल

मुंबईः मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को एक धमकी...

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, Kieron Pollard को दी अहम जिम्मेदारी

मुबंईः आईपीएल का खिताब पांच बार जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव किया है।...

झोटा हत्याकांडः मानसा मेडिकल हॉल में CBI की दबिश, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर सिंह झोटा की हत्या मामले में सीबीआई ने जांच में तेजी लाई है। सीबीआई ने बीते दिनों...

1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त, 2 गिरफ्तार

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (RGIA) पर गुरुवार को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने कुआलालंपुर जा रहे...

Punjab News: नौजवान का कत्ल, शरीर से अलग की कलाई, काटकर दुकान को देकर आरोपी फरार, देखे वीडियो

लुधियानाः जिले ग्यासपुरा इलाके के व्यक्ति का हमलावारों द्वारा बेरहमी से पिटाई करके घायल कर दिया गया। हैरानी की...