PhagwaraPunjab News: दाना मंडी में प्रशासन का एक्शन, हटाए 50 अवैध झुग्गियां...

Punjab News: दाना मंडी में प्रशासन का एक्शन, हटाए 50 अवैध झुग्गियां व खोखे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः शहर की दाना मंडी और सब्जी मंडी में लंबे समय से अवैध रूप से गड़े पैर और सरकारी जमीन पर हुए कब्जों पर मार्केट कमेटी ने पुलिस बल की मौजूदगी में बड़ा प्रहार किया है। गुरुवार को मार्केट कमेटी की विशेष टीम ने भारी पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर 50 अवैध झुग्गियों और अवैध खोखों को ध्वस्त कर जमीन को पूरी तरह कब्जा मुक्त करवाया। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन अनुराग मनखंड ने बताया कि पदभार संभालने के बाद से ही मंडी परिसर में अवैध कब्जों की गंभीर समस्या उनके संज्ञान में आ रही थी।

इन झुग्गियों में राजस्थान, यूपी और बिहार से आए प्रवासी रह रहे थे, जिनके पास रहने या पहचान का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। मार्केट कमेटी के सचिव रुपिंदर सिंह की अगुवाई में सुपरवाइजर परम प्रकाश, निखिल गुप्ता, दिवांकर शर्मा, जीवन, रिकी, साहिल व अन्य की टीम ने कानूनी दायरे में रहते हुए यह कार्रवाई की। चेयरमैन ने बताया कि करीब 20-25 दिन पहले भी 40 झुग्गियां हटाई गई थीं, लेकिन वे लोग दोबारा आ बसे थे। मंडी के आढ़तियों और किसानों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि मंडी से बिजली की तारें और सामान चोरी हो रहा है।

इसके अलावा शाम ढलते ही यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता था, जिससे आसपास के मोहल्ला निवासियों के साथ झपटमारी व लड़ाई-झगड़े आम बात हो गई थी। वहीं दाना मंडी के प्रधान एवं आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलवंत राय ने मार्केट कमेटी की कार्रवाई का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि यह बेहद सही और जरूरी कदम था। उन्होंने स्पष्ट किया कि झुग्गियों में रहने वाले लोग मंडी की आधिकारिक लेबर का हिस्सा नहीं थे, बल्कि यह असामाजिक गतिविधियों में लिप्त थे जो मंडी से मुफ्त का अनाज, पानी और अन्य सुविधाओं का नाजायज इस्तेमाल कर रहे थे।

मंडी के आढ़ती हरविंदर सिंह, अनिल गुप्ता, गुरदीप कुमार, लाडी शर्मा और रजनीश सोनी ने भी कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अवैध कब्जों के खिलाफ ऐसा एक्शन लगातार जारी रहना चाहिए। मार्केट कमेटी के चेयरमैन अनुराग मनखंड ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि मंडी की सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या पक्का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इन लोगों ने दोबारा कब्जा करने की कोशिश की, तो मार्केट कमेटी की टीम तुरंत प्रभाव से फिर बुलडोजर चलाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Asian Champions Trophy के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

एसएएस नगर (मोहाली): जापान की 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी...

Jalandhar News: ऑटो चालक की लापरवाही, 2 स्कूली छात्रों को कुचला, देखें CCTV

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में भीषण हादसे की घटना...

Jalandhar News: हॉकी स्टेडियम पहुंची Japan की टीम, आजादी के बाद Asian Champions Trophy का आगाज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के...

UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, प्रथम सचिव ने उठाया कारगिल युद्ध का मुद्दा

नई दिल्ली: आतंकवाद, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों...

Jalandhar News: बच्चों की फीड को लेकर आंगनवाड़ी वर्करों का प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आंगनवाड़ी वर्करों ने आज मांगों को लेकर...

Asian Champions Trophy के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

एसएएस नगर (मोहाली): जापान की 18 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली...

Jalandhar News: ऑटो चालक की लापरवाही, 2 स्कूली छात्रों को कुचला, देखें CCTV

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में भीषण हादसे की घटना सामने आई है। जहां ऑटो चालक की बड़ी लापरवाही सामने...

Jalandhar News: हॉकी स्टेडियम पहुंची Japan की टीम, आजादी के बाद Asian Champions Trophy का आगाज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से...

UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, प्रथम सचिव ने उठाया कारगिल युद्ध का मुद्दा

नई दिल्ली: आतंकवाद, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों जैसे मुद्दों पर पाकिस्तान का अब दोहरा चेहरा सामने आ...