JalandharJalandhar News: दिन दहाड़े मंडी में 2 लाख की नगदी लेकर चोर...

Jalandhar News: दिन दहाड़े मंडी में 2 लाख की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मकसूदा मंडी में चोरी की घटना सामने आई है, जहां आढ़ती के 2 लाख रुपए लेकर चोर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि चोर द्वारा दी गई वारदात को लेकर किसी को कुछ पता नहीं चला। चोर दुकान पर पैदल आया और बड़े आराम से बैग से नगदी लेकर फरार हो गया। घटना दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए आढ़ती सौरव ने बताया कि उसका मकसूदा मंडी में मशरुम का काम है। ऐसे में शुक्रवार को उनका पैसों के लेन-देन का काम होता है। ऐसे में आज सुबह 10.05 बजे वह बैग चैक करते है तो बैग के कैश की गुत्थी गायब निकली।

जिसके बाद उसने पिता से पैसों को लेकर बात की तो पिता ने बैग में ही पैसे चैक करने के लिए कहा। इस दौरान वर्करों से भी पूछताछ की गई, लेकिन किसी को पैसों के बारें में कोई जानकारी नहीं थी। सौरव ने कहा कि जब उसने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो देखा की 10.02 बजे एक व्यक्ति दुकान पर आता है और पैसे की गुत्थी जेब में डालकर फरार हो जाता है। पीड़ित के अनुसार 2 लाख से अधिक पैसे लेकर व्यक्ति फरार हो गया।

घटना की सूचना थाना 1 की पुलिस को दे दी है। पीड़ित के अनुसार उक्त व्यक्ति को मंडी में पहले कभी नहीं देखा गया। वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति पैदल आता है और बड़े आराम से पैसों की गुत्थी लेकर चला जाता है। वहीं थाना 1 के जांच अधिकारी ने बताया कि मंडी में 8 नंबर दुकान पर लाखों की नगदी सौरव आढ़ती की लेकर व्यक्ति फरारा हो गया। वहीं सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें व्यक्ति पैसे लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित दुकानदार के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

1.20 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण के साथ MLA Dispensary का डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की...

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की हुई तैयारियां तेज

अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव...

भूजल-निष्कर्षण के नियमितीकरण के लिए लेट फीस में मिली 30 नवंबर 2026 तक छूट

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में भूजल संसाधनों के...

Jalandhar News: बस स्टैंड पर पर्स चुराती महिला काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नकोदर बस स्टैंड चोरी की घटना सामने...

1.20 करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण के साथ MLA Dispensary का डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार को चंडीगढ़...

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की हुई तैयारियां तेज

अयोध्या। भगवान राम की नगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं और सरयू तट के...

7 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके, 16 की मौत, 300 से ज्यादा ढहे मकान, देखें वीडियो

शिजांगः तिब्बत में देर रात भूकंप के तेज झटके दर्ज किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की ओर...

भूजल-निष्कर्षण के नियमितीकरण के लिए लेट फीस में मिली 30 नवंबर 2026 तक छूट

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में भूजल संसाधनों के संरक्षण, विनियमन और बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य...