Chandigarh2 नाबालिगों में विवाद, 17 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, एक...

2 नाबालिगों में विवाद, 17 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, एक घंटे में लिया बदला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सेक्टर-22 में 2 नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश ने जानलेवा रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-34 में कथित तौर पर पिटाई करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने से नाराज 17 वर्षीय नाबालिग ने अपने हम उम्र नैतिक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात रात सेक्टर-22 स्थित सनातन धर्म मंदिर के सामने हुई।

फायरिंग में ऑटो चालक सिकंदर पासवान भी घायल हो गया, जबकि नैतिक के साथ मौजूद उसका दोस्त बाल-बाल बच गया। नैतिक अपने दोस्त के साथ ऑटो में सवार होकर सेक्टर-34 से सेक्टर-22 स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार युवक उनका पीछा करने लगे। घर के पास पहुंचने पर नैतिक को खतरे का अंदेशा हुआ और उसने ऑटो चालक से गाड़ी तेज चलाने के लिए कहा।

पीछा कर रहे नाबालिग ने ऑटो को निशाना बनाते हुए तीन गोलियां चला दीं। फायरिंग के दौरान एक गोली ऑटो चालक सिकंदर पासवान के कंधे को चीरते हुए ऑटो के आगे के शीशे से निकल गई, जबकि दूसरी गोली नैतिक की छाती में लगी। गोली लगते ही नैतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल ऑटो चालक का जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नशे पर CM Mann ने विपक्ष पर साधे निशाने, हंगामा करना चाहती कांग्रेस, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के शून्यकाल में शुक्रवार को नशे,...

मेडिकल जांच दौरान व्यक्ति ने जड़ा डॉक्टर को थप्पड़

वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य...

Meharchand Polytechnic College में आयोजित किया गया इनोवेशन चैलेंज 2026-27

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में इनोवेशन चैलेंज 2026-27...

Jalandhar News: Oval Hut Hotel में महिला का शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना 7 के अधीन आते होटल में...

Jalandhar News: Gupta Motors Sales के बाहर से एक्टिवा चोरी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का...

Punjab News: नशे पर CM Mann ने विपक्ष पर साधे निशाने, हंगामा करना चाहती कांग्रेस, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा के शून्यकाल में शुक्रवार को नशे, गैंगस्टरवाद और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के कथित असंसदीय...

मेडिकल जांच दौरान व्यक्ति ने जड़ा डॉक्टर को थप्पड़

वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में मेडिकल जांच के लिए लाए गए एक...

Meharchand Polytechnic College में आयोजित किया गया इनोवेशन चैलेंज 2026-27

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में इनोवेशन चैलेंज 2026-27 का आयोजन हुआ। यह आयोजन पंजाब स्टेट टेक्निकल बोर्ड चंडीगढ़...

Jalandhar News: Oval Hut Hotel में महिला का शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना 7 के अधीन आते होटल में महिला का शव बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में सामने...