1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल
जालंधर: त्योहारों के सीजन के मद्देनजर फ़ूड सेफ्टी विभाग ने मिठाई विक्रेताओं के दबिश दी। इस दौरान सेहत विभाग की टीम ने राजू स्वीट्स के घर पर दबिश दी है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए सेहत विभाग के अफसर ने बताया कि नकोदर और शाहकोट के इलाकों मे विभाग द्वारा मुहीम चलाई गई।
इस मुहीम के तेहत शाहकोट मे राजू स्वीट शॉप के घर पर रेड की गई। जहां फ्रीज में पड़ी 1.25 क्विंटल मिठाई को चैक करने पर सेहत विभाग की टीम के होश उड़ गए। क्योंकि मिठाइयों से गंदी स्मैल आ रही थी और दुकानदार दोबारा तैयार कर सप्लाई होने की फ़िराक मे था। जिसे सेहत विभाग ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।
सेहर विभाग की टीम ने मिठाइयों के अलावा बेकरी गुड्स के भी सैंपल भरे। जिस पर कार्रवाई को लेकर खरड़ में स्थित लैब में सैंपल भेजे गए और रिपोर्ट आने के बाद मालिक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग ने राजू स्वीट शॉप के मालिक का मौके ही चालान काटा है। हैरानी की बात है कि यदि यह मिठाई मार्किट मे सप्लाई हो जाती तो न जाने कितनो की जिंदगियों से खिलवाड़ हो जाता।
