AdvertisementPunjab Government
Panchkulaस्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को फोर्ड एंडेवर ने मारी टक्कर,...

स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को फोर्ड एंडेवर ने मारी टक्कर, दोनों घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः सेक्टर-20 में स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मां और उसका नौ वर्षीय बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में बलटाना के पराशर एन्क्लेव निवासी सुकन्या ने बताया कि उनका 9 वर्षीय बेटा सेक्टर-20 स्थित स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है।

9 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब सात बजे वह अपने बेटे को एक्टिवा पर स्कूल छोड़ने जा रही थीं। जब वे सेक्टर-20 में लाइटों के पास पुल पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार से आई सफेद रंग की फोर्ड एंडेवर कार ने उनकी ग्रे रंग की एक्टिवा को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुकन्या और उनका बेटा सड़क पर गिर गए और दोनों को चोटें आईं। शिकायतकर्ता के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

वह कार का नंबर नोट नहीं कर सकीं। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ। हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया उसके पैर में चोट पहुंची है। महिला ने पुलिस से आरोपी कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

4 ਵਿਅਕਤੀ 10 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ/ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ...

एडवांस वाल्वस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे 20 पद, साक्षात्कार 27 अक्तूबर को अम्ब में

ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड...

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

चंडीगढ़। 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र की शुरुआत...

4 ਵਿਅਕਤੀ 10 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ/ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤ ਸੂਬਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵਿੱਢੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦੌਰਾਨ...

एडवांस वाल्वस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे 20 पद, साक्षात्कार 27 अक्तूबर को अम्ब में

ऊना,सुशील पंडित: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एडवांस वाल्व्स प्राइवेट लिमिटेड में 20 पदों पर भर्ती के लिए 27 अक्तूबर को...

Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, हथियारों से लैस नौजवानों ने घर पर किया हमला, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के बस्ती थाना में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा सोशल मीडिया...

Punjab News: गुंडागर्दी का हुआ नंगा नाच, वाहनों की टक्कर पर जमकर चले हथियार और पत्थर, 5 घायल, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के ओल्ड शाहपुर रोड पर चौक में पुरानी रंजिश के चलते मोटरसाइकिल और स्कूटी की मामूली-सी टक्कर...