मानसाः परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड में आज एक अहम दिन है। मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी कुमार की पत्नी नीलम रानी और अश्विनी कुमार को फरार होने में मदद करने के आरोपी लाडी का पुलिस रिमांड आज खत्म हो रहा है। अब सबकी निगाहें अदालत पर टिकी हैं कि आगे सीबीआई इनका रिमांड मांगेगी या फिर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
मानसा में चर्चित परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच अब सीबीआई के हाथों में है। इसी मामले में अश्विनी कुमार की पत्नी नीलम रानी और लाडी को अदालत में पेश किया जाएगा। अगर सीबीआई को पूछताछ के लिए और समय जरूरी लगता है, तो वह अदालत से आगे रिमांड की मांग कर सकती है। वहीं, अगर अदालत को लगे कि फिलहाल आगे पुलिस हिरासत की जरूरत नहीं है, तो दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा सकता है।
इस मामले में पूरे पंजाब की नजर जांच पर टिकी हुई है और परिवार के साथ-साथ लोग भी उम्मीद कर रहे हैं कि जांच जल्द अपने अंतिम नतीजे तक पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई है। अब देखना होगा कि अदालत आज क्या फैसला सुनाती है।
