AdvertisementPunjab Government
Unaघालूवाल-झलेड़ा पुल के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 37 करोड़ से बनेगा डबल...

घालूवाल-झलेड़ा पुल के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 37 करोड़ से बनेगा डबल लेन पुल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: स्वां नदी पर घालूवाल-झलेड़ा पुल के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से 292.50 मीटर लंबे डबल लेन पुल का निर्माण किया जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने इसी वित्त वर्ष में पुल का शिलान्यास किया था। उनके प्रयासों से राष्ट्रीय राजमार्ग-503ए के तहत बनने वाली इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से स्वीकृति मिली।

छह दशक पुराने पुल की जगह लेगा नया पुल

स्वां नदी पर पुराने पुल का निर्माण वर्ष 1962 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों के कार्यकाल में करवाया गया था। दशकों तक यह पुल क्षेत्र में आवाजाही का प्रमुख माध्यम रहा। समय के साथ वाहनों की संख्या बढ़ने से इस पर यातायात का दबाव बढ़ता गया। संकरे पुल के कारण यहां अक्सर जाम लगता था। बरसात के दौरान क्षति पहुंचने पर मरम्मत के लिए इसे अस्थायी रूप से बंद भी करना पड़ता था।

नया पुल मौजूदा यातायात जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इससे आवागमन सुगम होने और क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि घालूवाल-झलेड़ा पुल हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश मार्ग के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि सड़कें और पुल यातायात के साधन के साथ ही व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

हरोली में अन्य पुल परियोजनाओं पर भी काम

हरोली विधानसभा क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था मजबूत करने के लिए अन्य पुल परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है। करीब 52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पंडोगा-त्यूड़ी पुल को इसी वर्ष तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा क्षेत्र में करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से 11 पुलों का निर्माण कार्य चल रहा है।

हरोली-रामपुर पुल का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त छोटे पुलों और सड़कों के निर्माण से जुड़े कार्य भी किए जा रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...